जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर गोविन्दगढ़ स्थित लिटिल किड्स ऑडिटोरियम में रक्तकोष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । रामलाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। केशव सोती ने युवाओं को इस प्रकार के सेवाभावी कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिक्षाविद मुकेश शर्मा ने रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया।
इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिविर के आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजकों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।इस दौरान अनुराग शर्मा, श्याम शर्मा, दीपक बोहरा, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, मनोज शर्मा, अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)