रुपए कमाना नहीं खर्च करना सबसे बड़ी कला-नरेंद्र कुमार सेवानी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गौ सेवा करने से मानव जीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। यह बात सोमवार को ग्राम हाड़ोता अंजनी हनुमान धाम के पास स्थित केसर बाग रिसोर्ट प्रांगण में आयोजित चारा व गुड़ वितरण कार्यक्रम में खेड़ापति धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने कही। 

सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं दिशा क्लासेज के सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी के नेतृत्व में खेड़ापति धाम के प्रेमदास महाराज ने अपने कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर चारे से भरी पांच पिकअप गाड़ियों को गौशालाओं में भिजवाने हेतु रवाना किया गया। 

सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी ने उपस्थित लोगों से कहा कि रुपए कमाना नहीं, खर्च करना सबसे बड़ी कला होती है | अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सभी को सेवा भाव के कार्यों में लगाना चाहिए जिससे संतुलन बना रहे |

इससे पूर्व सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी ने खेड़ापति धाम सामोद के महंत प्रेमदास महाराज एवं श्री रघुनाथ जी मंदिर जीर्णोद्धार रामनगर बड़कोलाई के महाराज भगवान दास महाराज का स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एंड दिशा क्लासेस के सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी पिछले कई सालों से सेवाभाव का कार्य करते आ रहे हैं। कोरोना काल में भी समर्पित भाव से इन्होंने गौ सेवा और जनसेवा तन मन धन से की थी । 

इन 5 गौशालाओं में भिजवाया चारा :-

खेड़ापति धाम गौशाला सामोद, गोलीला धाम गौ सेवा केंद्र बलेखण मोड, गोविंदगढ़, हरिओम गौसेवा बाल योगी, तांतेड़ा मोड़ गोविंदगढ़, श्री राधे कृष्ण गौ सेवा संस्था बंदौल, सामोद एवं श्री राधे कृष्ण गौशाला वीर हनुमान जी का रास्ता चौमूं में भिजवाया गया।

इस दौरान डेजल हॉस्पिटैलिटी के एमडी रूपेंद्र सिंह, केसर बाग रिसोर्ट के एमडी नेन सिंह सोढा, रिद्धि सिद्धि सेनेटरी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेशन रोड चौमूं एवं जगदंबा सेनेटरी एंड इलेक्ट्रिकल रींगस के संस्थापक बलवीर लांबा, पुष्कर लांबा, आर्यन टूर एंड ट्रैवल्स जयपुर के एमडी रघुवीर सिंह ओला, जयपाल सिंह शेखावत, पनेश चौधरी, बीआरजे बिल्डर्स के निदेशक मनोज कुमार कुमावत, पार्षद महेंद्र लांबा, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा, नरेंद्र ताखर, दिनेश ताखर, समाजसेवी अनुराग शर्मा, पंडित राजेंद्र अमोलक, हाड़ोता चारा डीपो से मुकुल अग्रवाल व मुकेश बागड़ा मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments