जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ग्राम ईटावा भोपजी स्थित श्री शिरडी साईं मंदिर में मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत के सानिध्य में सेफ शॉप ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी की 24वीं वर्षगांठ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई |
इस दौरान मार्केटिंग कंपनी द्वारा बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और केक का प्रसाद वितरित कर बाबा से आशीर्वाद लिया | साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि अपने साथ जुड़ने वाले सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और संस्थान के प्रति समर्पित रहेंगे |
इस दौरान प्लैटिनम लीडर पूरण, सिल्वर लीडर कानाराम, शिवपाल, कैलाश, रामकिशन, रामेश्वर, कुमावत समाज अध्यक्ष छोटेलाल कुमावत, विनोद कुमार, कोमल, अंजलि नाथावत, अनुष्का नाथावत आदि लोग मौजूद रहे | मंच का संचालन भंवर भारतीय ने किया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





