पर्यावरण प्रेमी अनोप भाम्बु के प्रकृति प्रेम का हर कोई मुरीद, अब तक लगा चुके हैं सैकड़ो पौधे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) देश भर में जहां आज हर जगह अंधाधुंध कटाई हो रही है। जहां एक ओर धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं,  हरियाली को लोग तरस रहे हैं। ऐसे दौर में राजस्थान के जोधपुर निवासी अनोप भाम्बु को प्रकृति प्रेम का अनूठा जज्बा है। उन्हें हरियाली से इतना लगाव है कि वे जहां भी पौधों को लगाने के लिए जगह देखते हैं। वहां वे पौधे लगा देते है। अब तक वह शहर के विद्यालय, कॉलेज, पार्क, गाँवो और मंदिरों में कई फूल और फलदार पेड़ लगा चुके है।  

भाम्बु ने बताया कि मैंने गांवों में कई जगह ने पौधे लगाए है। जो आज  बड़े हो चुके हैं। पौधों को बड़े होते देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। उन्होंने बताया की  वे यदि मेहमान बनकर भी कही जाते है तो अपने साथ पौधे ले जाते है। वहां जाकर पौधों को लगवाकर लोगों पर्यावरण संरक्षण की सिख देते है।  उन्होंने बताया इन पौधों की देखरेख करने के लिए पेड़ मित्र बनाकर संरक्षण एव संवर्धन का दायित्व सौंपने का कार्य भी किया जा रहा है।

भाम्बू ने बताया की पद्मश्री हिमताराम भाम्बु व पर्यावरणविद श्याम सुंदर ज्याणी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। पर्यावरण संरक्षण का कार्य दोनों की प्रेरणा से ही संभव हो रहा है। इस कार्य के लिए उन्हें कई पुुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। प्रकृति प्रेमी होने से वे लोगों के बीच पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र के रूप में पहचाने जाते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments