जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस (पुरूष/महिला) खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कल प्रातः 11ः30 बजे होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा मामलात मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे।
21 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से रीजनल स्पोर्ट्स बॉडी, राज्य सचिवालय, केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल 33 टीम भाग लेंगी। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैनेजर कमेटी की बैठक में मुकाबलों के ड्रा निकाले गए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




