viral : अनमोल है हरियाणा का यह भैंसा, 23 करोड़ है दाम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

हरियाणा (संस्कार सृजन) हरियाणा के सिरसा जिले में एक असाधारण भैंसा रहता है। इसका नाम अनमोल। नाम के मुताबिक यह भैंसा इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। 1500 किलोग्राम वजन वाला यह भैंसा अपनी विशाल कद-काठी और शानदार जीवनशैली के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। अनमोल की कीमत 23 करोड़ रुपये है। वह केवल अपने आकार के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। पुष्कर मेले में उसकी प्रदर्शनी हो चुकी है। यह भैंसा मेरठ के ऑल इंडिया फार्मर्स फेयर में भी शामिल हुआ था।

अनमोल की असली विशेषता उसकी कीमत में छिपी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि उसके उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य की भारी मांग है। अनमोल की कीमत 23 करोड़ रुपये है। यह कीमत दो रोल्स रॉयस कारों या दस मर्सिडीज बेंज गाड़ियों के बराबर है।

शाही जीवनशैली :-

यह भैंसा सिर्फ एक आम भैंसा नहीं है, बल्कि इसे शाही तरीके से पाला जाता है। आठ साल का यह भैंसा अपनी देखभाल और आहार के मामले में किसी राजा से कम नहीं है। अनमोल पर प्रतिदिन 1500 रुपये खर्च होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अनमोल प्रतिदिन 250 ग्राम बादाम, 4 किलो अनार, 30 केले, 5 लीटर दूध, और 20 अंडे खाता है। इसके अलावा अनमोल को तेल केक, हरी चारा, घी, सोयाबीन और मक्का भी खिलाया जाता है।

अनमोल को दिन में दो बार लग्जरी तरीके से नहाया जाता है। बादाम और सरसों के तेल से उसकी मालिश होती है। अनमोल की मां भी खास थी। वह दिन में 25 लीटर दूध देती थी।

'सोने का अंडा' देने वाला वीर्य :-

अनमोल का वीर्य उसके मालिक के लिए एक "सोने का अंडा" साबित हुआ है। हर सप्ताह दो बार उसका वीर्य निकाला जाता है। इसकी कीमत 250 रुपये होती है। इस वीर्य का उपयोग सैकड़ों मवेशियों के प्रजनन में किया जाता है। इस व्यवसाय से अनमोल के मालिक गिल को हर महीने लगभग 5 लाख रुपये की आय हो रही है।

गिल अनमोल को बेहद सम्मान देते हैं और उसे अपने भाई जैसा मानते हैं। उनके लिए अनमोल सिर्फ एक भैंसा नहीं, बल्कि परिवार का एक हिस्सा है। गिल का मानना है कि अनमोल उनके लिए एक क़ीमती मित्र और एक जीवित प्रतीक है, जो समृद्धि और सफलता को दर्शाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments