chankya niti : पत्नी को भूलकर भी किसी से नहीं कहनी चाहिए ये 3 बातें

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

किसी भी व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी उसके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है क्योंकि पूरी गृहस्थी की गाड़ी इसी पर टिकी होती है। इस रिश्ते में प्यार, तकरार, एक दूसरे की परवाह, रूठना-मनाना सब कुछ होता है। दुनिया में पति-पत्नी का रिश्ता ही इकलौता ऐसा रिश्ता है, जो जीवन की डगर में हर मोड़ पर साथ चलता है इसलिए पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और सम्मान दोनों होना बहुत जरूरी है।


महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती और मर्यादा को बनाए रखने के लिए, औरत को कभी भी अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें कभी भी पब्लिकली शेयर नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं वो बाते कौन सी हैं।

1. दूसरों से ना करें अपने निजी संबंधों का जिक्र :-

पति-पत्नी के रिश्ते में कभी प्यार तो कभी तकरार बना ही रहता है। दोनों को साथ मिलकर गृहस्थी की गाड़ी चलानी होती है इसलिए कभी किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है। लेकिन ये सब बातें पति-पत्नी के बीच की बातें हैं और इन बातों को कभी भी पब्लिकली सामने नहीं आने देना चाहिए। आपका रिश्ता खराब है या अच्छा, इसे दूसरों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच की बातें बहुत ही पर्सनल होती हैं, जिसे दूसरों के साथ शेयर करने से रिश्ते पर नेगेटिव इफ़ेक्ट पड़ता है।

2. पति की शारीरिक समस्या ना करें उजागर :-

चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी को कभी भी अपने पति की शारीरिक समस्याओं का जिक्र दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि जो स्त्री अपने पति की शारीरिक समस्याओं का जिक्र दूसरों के सामने करती है, उसे सिर्फ मुश्किलों का ही सामना करना पड़ता है। कोई भी दूसरा व्यक्ति कभी आपकी प्रॉब्लम को कम नहीं करेगा बल्कि पीठ पीछे आपका मजाक ही उड़ाएगा। इसके साथ ही आपकी पर्सनल कमियां समाज में उजागर होगी, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में भी दरार आ सकती है।

3. आर्थिक स्थिति का भी ना करें जिक्र :-

चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को साथ मिलकर ही अपनी गृहस्थी की गाड़ी चलानी होती है, इसमें कभी कोई मदद करने के लिए नहीं आता है। इसलिए पत्नी को कभी भी अपने पति की आर्थिक स्थिति का जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए। चाहे आपके घर में पैसों का भंडार लगा है या चाहे आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, फिर भी इस बात का किसी के सामने जिक्र ना करें। इसके अलावा आपके पति की आय क्या है, उनकी आय का जरिया क्या है, इन बातों को भी दूसरों के सामने शेयर करने से बचें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments