सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पांच दिवसीय बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पायनियर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हाथोज में हुआ। जिसमें सैनिक स्कूल, किशनपुरा के छात्र अनिल भढा़रडा ने 19 वर्ष छात्र वर्ग के 70-75 किलोग्राम वजन वर्ग में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता |
अनिल ने अपने वर्ग के सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई | विद्यालय के छात्र द्वारा फाइनल में हुए शानदार मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने पर विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों में खुशी का माहोल रहा |
विद्यालय निदेशक श्रवण सिंह गढ़वाल तथा चैयरमेन रामचंद्र गढ़वाल ने बताया कि विद्यालय में लगभग सभी खेलों की विशेष तैयारी करवाई जाती है, ताकि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हो |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





