शिक्षा में रामत्व विषय को केन्द्र में रखकर भारतीय शिक्षण मंडल ने मनाया अपना 57 वां स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे के सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा की भारतीय शिक्षण मंडल इकाई व  भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर प्रान्त के सानिध्य में शिक्षा में रामत्व विषय को केन्द्र में रखकर भारतीय शिक्षण मंडल ने अपना 57 वां स्थापना दिवस एक व्यापक विचार गोष्ठी के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षैत्रिय बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डाॅ. श्रीकान्त रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ईशवन्दना, दीप प्रज्जवलन एवं मंगलाचरण से हुआ। 

भारतीय शिक्षण मंडल इकाई महाविद्यालय शाखा, एबीएसआरएम इकाई महाविद्यालय कालाडेरा एवं संस्कृत भारती महाविद्यालय शाखा द्वारा अतिथियों को साफा, श्रीफल, माला, उत्तरीय एवं प्रतीक चिन्ह् से सम्मानित कर अभिनंदित किया। महाविद्यालय की एनसीसी, रोवर-रेंजरर्स एवं एनएसएस इकाइयों ने अतिथियों को महाविद्यालय प्रांगण में सम्मान गारद प्रदान किया। 

कार्यक्रम का आरंभ भारतीय शिक्षण मंडल के ध्येय श्लोक एवं ध्येय वाक्य से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में दूरदृष्टा सेठ रामेश्वर लाल सहरिया के वीजन को प्रणाम करते हुए भारतीयता के सम्यक पक्षों को उकेरते हुए कहा कि जीवन की सच्ची राह भारतीय ज्ञान परम्परा व संस्कारों में निहित है। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने अप्रेल माह में ही महाविद्यालय में ट्यूबेल लगवाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की विषयपरक पृष्ठभूमि एवं भारतीय शिक्षण मंडल का परिचय बीएसएम जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री डाॅ. सी.पी. सिंह ने सदन के पटल पर रखा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ. श्रीकान्त क  ने शिक्षा में रामत्व की विवेचना करते हुए कहा कि शिक्षा में रामत्व का अर्थ है- मर्यादा, नैतिकता एवं कर्तव्यबोध का समावेश। 

रामत्व आधारित शिक्षा व्यक्ति को चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। ऐसी शिक्षा समाज में सदभाव, न्याय और नैतिक मूल्य को सुदृढ़ करती है। विशिष्ठ वक्ता प्रो. पी.एल. गुप्ता, प्रो, ओमप्राकश पारीक एवं प्रो. जयदीप ने भारतीय संर्दभों को रेखाकिंत करते हुए महाविद्यालय को श्रेष्ठ आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की पूर्णता भारतीय शिक्षण मंडल की परम्परानुसार कल्याण मंत्र के माध्यम से की गई। 

इस अवसर पर विकास समिति के राज्य सरकार प्रतिनिधि मालीराम शर्मा एंव ओमप्रकाश दुसाद सहित महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन भारतीय शिक्षण मंडल के उच्च शिक्षा प्रान्त प्रमुख डाॅ शक्ति सिंह शेखावत एवं संस्कृत भारती के डाॅ. विजय कुमार चतुर्वेदी एवं एबीआरएसएम के इकाई सचिव डॉ जसवंत शर्मा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments