जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सिरोही (संस्कार सृजन) सिरोही जिले में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय योग एवं वुशु प्रतियोगिता का समापन समारोह ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि व्यक्ति के सर्वागीण विकास के लिए तन और मन दोनो का स्वस्थ्य होना बहुत ही आवश्यक है इसलिए खेल जीवन की महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने सभी छात्रों को सदैव खेल भावना का सम्मान करने एवं प्रत्येक कार्य को पूर्ण मेहनत के साथ करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाडियों को शील्ड व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।इस दौरान अधिकारियों, भामाशाह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




