चौमूं थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्म का 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दुष्कर्म के 10 हजार रुपए के  इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 30 जून 2024 को एक पीडिता ने पुलिस थाना चौमूं में मामला दर्ज कराया कि मैं दिनांक 26/06/2024 को दोपहर 12 बजे बराला अस्पताल चौमूं में दिखाने के लिए आई थी, उस समय वहां पर जगदीश पुत्र  गुल्ला जाति-जाट, उम्र 59 साल, निवासी नांगल कलां तहसील चौमूं नाम का एक व्यक्ति आया और मेरे से बातचीत करने लग गया | उसने कहा कि यहां पर डॉक्टर अच्छा नहीं है मैं आपको अच्छे डॉक्टर से दिखाता हूँ तो उसने मेरे को अपनी चार पहीयो की गाड़ी में बिठा कर रेलवे लाईन के साईड में झाडियों में ले जाकर मेरे साथ जोर जबरदस्ती की व अवैध सम्बध बनाये। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना चौमूं पर  धारा 376 आईपीसी व 3(2) (VA) SC/ST Act दर्ज कर मुल्जिम की तलाश की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुये मुल्जिम की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम नीरज पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं अशोक चौहान आरपीएस के निर्देशन में व थानाधिकारी चौमूं प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में ख्यालीराम हैड कानि. , मूलचन्द कानि., बजरंग कानि. , कुलदीप कानि. व सुमन कानि. की एक विशेष टीम गठित कर टीम को विशेष दिशानिर्देश दिये गये।

गठित टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश हेतु सम्भावित स्थानों व उसके निवास स्थान पर दबीश दी गई, लेकिन मुल्जिम गिरफ्तारी के भय से अपने मकान से फरार हो गया व धार्मिक स्थलों के पास स्थित धर्मशालाओं में फरारी काटने लगा। पुलिस द्वारा रैकी कर आज आरोपी जगदीश देवन्दा को पुलिस थाना खाटूश्यामजी जिला सीकर के सहयोग से खाटूश्यामजी से डिटेन करने मे सफलता प्राप्त की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments