शहीद मेजर योगेश अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) शहीद मेजर योगेश अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि पर सुबह नौ बजे से सीकर रोड पर मुरलीपुरा बीड़ स्थित मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया ।अग्रवाल समाज समिति, मुरलीपुरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की । विद्यालय के विद्यार्थीयों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। योगेश अग्रवाल के पिता अजय कुमार अग्रवाल, मां कुसुम देवी, बहन आरती सहित अन्य रिश्तेदार कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

इस मौके पर शहीद की युनिट के अफसर और जवानों ने भी शिरकत की। सेना के पूर्व नायक उदयवीर सिंह यादव ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उदयवीर सिंह यादव ने स्कूल के बच्चों को मोटीवेट करते हुए देशभक्ति का महत्व बताया। उदयवीर सिंह यादव को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद के सदस्यों ने सम्मानित किया|

सन 2004 के दौरान मेजर योगेश अग्रवाल की यूनिट 5 जाट को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में तैनात किया गया था 19 सितंबर 2004 को मेजर योगेश की यूनिट को बारामुला जिले के नादिहाल गांव में एक घर में चार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। मेजर योगेश को इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया ।योजनानुसार मेजर योगेश और उनके साथी 19 सितंबर की शाम को संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे और तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया। दोनों ओर से भारी गोलीबारी के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। मेजर योगेश ने अपने सैनिकों को चतुराई से तैनात किया और आगे से नेतृत्व करते हुए छिपे हुए आतंकवादियों पर हमला किया। मेजर योगेश अपने साथियों के साथ करीब से तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान मेजर योगेश अग्रवाल को भी कई गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया और शहीद हो गए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments