जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन)आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पहली बार दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक बनीं आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं।
आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था। आतिशी के साथ पांच मंत्रियों की शपथआतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। समारोह में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




