यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में हुआ UEM तकनीकी बोनांजा का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा आज यूनिवर्सिटी कैंपस में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच सबसे बड़ी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH - UEM तकनीकी बोनांजा का आयोजन किया गया।


अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH -UEM तकनीकी बोनांजा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, प्रो. वाईस चांसलर डॉ. सत्यजीत चक्रबर्ती, रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन- डॉ. मुकेश यादव, डॉ. जी. उमा देवी, डॉ. प्रीती शर्मा, प्रो. संगमित्रा पोद्दार, कृशानु बनर्जी आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता में सेंट एंसलम स्कूल, टारगेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महात्मा गाँधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, विद्याग्राम इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकाश कान्वेंट स्कूल, प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल, टिन्नीटोट्स कान्वेंट स्कूल, प्रिंस कॅरियर स्कूल आदि सहित जयपुर ग्रामीण के अधिकतम टॉप स्कूलों से विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी  ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/ कोलकाता द्वारा “सेंट एंसलम स्कूल” को अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन स्कूल व “राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल” चौमूं को उपविजेता स्कूल वर्ष 2024 का ख़िताब देकर पुरस्कृत किया गया।

अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH कार्यक्रम में छात्रों ने पांच स्पर्धाओं 1. NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - कक्षा 9 से 12 तक, 2. पाइथागोरस स्टार - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 9 और 10 तक, 3. PYTHAGORAS PRO - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 11 और 12 तक, 4. जिज्ञासा प्रतियोगिता कक्षा - 11 से 12 तक व 5. जनरल - क्विज प्रतियोगिता कक्षा - 09 से 12 में भाग लिया।

सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा: -

प्रतियोगिता टेक कला:-

प्रथम पुरस्कार गरिमा अग्रवाल- सेंट एंसलम स्कूल, द्वितीय पुरस्कार मनाली गुर्जर- टारगेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरा पुरस्कार पलक सैनी- महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल |

पाइथागोरस प्रो :-

प्रथम पुरस्कार ललित कुमावत- प्रिंस कैरियर स्कूल, द्वितीय पुरस्कार आदित्य कुमावत-प्रिंस कैरियर स्कूल, तीसरा पुरस्कार प्रिया शर्मा- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल |

पाइथागोरस स्टार: -

प्रथम पुरस्कार चंदन कुमावत-स्कूल का नाम - आकाश कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय पुरस्कार पुनीत कुमावत- प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल, तीसरा पुरस्कार देवांश कुमावत-टिनीटॉट्स कॉन्वेंट स्कूल | 

NIRMANA -विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता :- 

प्रथम पुरस्कार पार्थ यादव / हर्षित चौधरी / तनिश अग्रवाल / प्रियांशु डूडी- सेंट एंसलम स्कूल, द्वितीय पुरस्कार साहिल शर्मा / जतिन सिंह राठौर-विद्या ग्राम इंटरनेशनल स्कूल, तीसरा पुरस्कार मनीष कुमार बनवार / अर्जुन सिंह गंगवाल-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल |

क्यूरियोसिटी प्रतियोगिता :-

प्रथम पुरस्कार  कुशल कुमावत-सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार रौनक जांगिड़ -टारगेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तीसरा पुरस्कार अनुज सैनी-महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल |

बायो ब्रिलियंस :-

प्रथम पुरस्कार विकास जाट-सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार प्रिंसी कुमावत-सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, तीसरा पुरस्कार - अदिति यादव- सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल।

 प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/कोलकाता की और से नकद पुरस्कार के साथ-साथ योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विश्विद्यालय के रविंद्र मांजू, ऋदय बनर्जी, शुभदीप घोष, पिनाकी करमाकर के अलावा एडमिशन विभाग के आशुतोष गौतम, विष्णु जगाका, महेश चौधरी, बाबूलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, शशि कांत मधुकर, श्याम प्रताप भी शामिल हुए | साथ ही कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथिओं का यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments