राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखावली के छात्र वैज्ञानिक प्रयोग कर हुए लाभान्वित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति, उदयपुर की चल विज्ञान प्रयोगशाला (Mobile Science Lab) ने उदयपुर के निकटवर्ती ग्राम लखावली में जाकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 11 व 12 विज्ञान के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों की रोचक जानकारी दी।

विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इन्दिरा इनफर्टिलिटी प्रा. लि द्वारा वित्त पोषित इस चल विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग करके सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन, संवेग संरक्षण, तरंगों के प्रकार-गमन, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज, स्फेरोमीटर द्वारा मापन , माईक्रोस्कोप मे केन्द्रक देखना, शरीर संरचना विज्ञान के प्रयोग देखे समझे एवं स्वयं ने किए।

इस दौरान विज्ञान समिति कुल प्रमुख डॉ.के. एल कोठारी,  अध्यक्ष डॉ. के पी तलेसरा, रेणु भण्डारी , प्रकाश तातेड़ , डॉ. आर के गर्ग , डॉ. विमल शर्मा, शांती लाल भंडारी ने अलग-अलग समूहों मे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निराकरण किया। विद्यालय प्रधानाचार्य मंजुलता परिहार, मीना मेहता, रवीन्द्र सिंह राव, अनुकम्पा सनाढ्य , निर्मला मेधवाल सहित विज्ञान समिति सचिव वर्धमान मेहता, डॉ. अरूण अग्रवाल एवं सहयोगी तकनीशियनों का सराहनीय योगदान रहा।  

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments