फायर सेफ्टी अभियान में भेदभाव को लेकर उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नगर परिषद चौमूं द्वारा कोचिंग संस्थाओं के नाम पर फायर सेफ्टी के लिए सीज करने व इसकी आड़ में अन्य लोगों को परेशान करने को लेकर पार्षद सायर मल माली के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया |

ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद चौमूं के कर्मचारियों द्वारा दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद चौमूं में फायर सेफ्टी के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया गया और इसकी आड़ में अन्य जगह को भी सीज किया गया। जबकि कल पुलिस थाने में मीटिंग ली गई थी और सभी को सूचना दी गई थी कि कोई भी कमी है उसको सुधार ले । लेकिन बिना समय व नोटिस के ही कोचिंग सेंटर सीज कर दिए गए। भेद-भाव पूर्ण कार्यवाही की गई है। सीज करते समय क्लास चल रही थी जिसमें बच्चे परेशान हुए हैं। सभी ने भेद-भावपूर्ण कार्रवाई नहीं करने और उन्हें कमी सुधरने के लिए उचित समय देने की मांग की गयी । इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र चौधरी, पार्षद महेंद्र कुमावत भी मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments