भगवान शिव को सावन क्यों है अतिप्रिय? शिवमहापुराण में वर्णित हैं ये कारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) शिवमहापुराण में महादेव को सावन सर्वाधिक प्रिय होने के पांच प्रमुख कारण बताए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के अनुसार ब्रह्मा के पुत्र सनत कुमारों ने शिवजी से प्रश्न किया था कि आपको सावन का माह क्यों प्रिय है तो शिवजी ने स्वयं उन्हें ये पांच कारण बताए थे।

पहला कारण - राजा दक्ष के यज्ञ में आत्मदाह करने के बाद माता सती का दूसरा जन्म माता पार्वती के रूप में हुआ था। माता पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। उसके चलते सावन के माह में शिवजी ने माता से विवाह किया था। इसलिए मुझे यह माह प्रिय है।

दूसरा कारण - देव-दैत्यों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। मंथन में सबसे पहले विष निकला। विष को शिव ने अपने गले में धारण कर लिया था। विष के कारण उनके शरीर का तापमान बढ़ने लगा तो देवताओं ने उनपर शीतल जल डालकर उस ताप को शांत किया। तब से शिवजी को जल अतिप्रिय है।

तीसरा कारण - कई जगहों पर बारिश में शिवलिंग पानी में डूबे रहते हैं। शिवलिंग के ऊपर एक कलश लटका रहता है जिससे बूंद-बूंद जल टपकता रहता है, उसे जलाधारी कहते हैं। जहां भी प्राकृतिक शिवलिंग है, वहां पर जल धारा भी है। सावन में यह शीतलता प्रदान करती हैं।

चौथा कारण - शिव जी को मस्तक पर चंद्रमा और गंगा मैया विराजमान हैं जिनका संबंध भी जल से है। कैलाश पर्वत के चारों ओर बर्फ जमी रहती है और उसके आस पास मान सरोवर है। सावन में इस जल की शीतलता विशेष रूप से बढ़ जाती है, इसलिए शिवजी को सावन और जल प्रिय हैं।

पांचवां कारण - यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव सावन के महीने में धरती पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे। वहां उनका स्वागत अर्घ्य और जलाभिषेक किया गया था। तब से माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष सावन में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं, इसीलिए यह माह उन्हें प्रिय हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments