कब है रक्षा बंधन? जानें भद्रा, पंचक समय व राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। दोपहर का समय रक्षा बंधन के लिए सबसे शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है। प्रदोष काल में रक्षा बंधन का पर्व मनाना सबसे शुभ माना गया है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए रक्षा बंधन को लेकर महत्वपूर्ण बातें.....!!!!

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -

1. रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय : रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

2. रक्षा बंधन के दिन दोपहर को राखी बांधने का शुभ समय : रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। राखी बांधने की कुल अवधि 02 घंटे 37 मिनट की है।

3. रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का प्रदोष काल मुहूर्त : राखी बांधने का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक है। राखी बांधने की कुल अवधि 02 घंटे 11 मिनट की है।

रक्षा बंधन के दिन पूर्णिमा तिथि कब से कब तक : पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगी और रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

रक्षा बंधन के दिन भद्रा : 19 अगस्त को भद्रा सुबह 05 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

पंचक का भी साया : 19 अगस्त को पंचक रात 07:00 बजे से 20 अगस्त को सुबह 05:52 तक रहेगा।

रक्षा बंधन पूजन विधि - रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में पूजन करना चाहिए। पूजन करने के बाद शुभ मुहूर्त में राखी बांधनी चाहिए। 

राखी की थाली में क्या-क्या रखें - राखी की थाली में कुमकुम, नारियल, अक्षत, राखी, घी का दीपक, सुपारी, कलावा व मिठाई आदि रखनी चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments