समाज में ऊँच नीच की नहीं एकता की जरूरत-संत निवृत्ति नाथ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से सेवा विभाग द्वारा आयोजित श्री नारायण दर्शन यात्रा वाल्मीकि बस्ती संत  निवृत्ति नाथ महाराज  पीठाधीश्वर गनेड़ी धाम आश्रम के सान्निध्य में पहुँची । इस दौरान  बड़ के बालाजी  से महाराजश्री का स्वागत एवं अगवानी कर कीर्तन एवं जयकारें के साथ बस्ती पहुंचे ।


बस्ती में महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य चौक में गोगा जी के मंदिर में मोहल्ले वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी हिन्दू भारत माता के पुत्र हैं तथा कोई छोटा और बड़ा नहीं है । माता के सभी पुत्र समान होते हैं । अतः आपस मे छुआछूत एवं भेद-भाव भी नहीं करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भगवान ने अच्छे कर्मों के कारण ही मानव जीवन दिया है ।अतः हमें भी इस जीवन में अच्छे कर्म करने हैं ।  बच्चों को अच्छी शिक्षा , नशे से दूर रहने व सभी प्रेम से मिल जुल कर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम  ने भी अवतार हम सबको शिक्षा देने के लिए ही लिया था । वे सभी जाति बिरादरी के लोगों को गले लगाते चलते हैं । निषाद राज,केवट ,कोल , कीर ,  भील माता शबरी , वानर ,भालू , जटायु आदि से आत्मीय लगाव  है,  कहीं भी ऊँच नीच का भेद नहीं करते हैं । 

इस अवसर पर बस्ती वासियों द्वारा महाराज को अपने घर की बनी प्रसादी खिलाई । महाराज ने भी सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया । 

इस अवसर पर बाबूलाल,आशा राम, गोविंद ,  पवन ,मुरारी, रामोतार, विजेंद्र ,संतोष , कालू राम  आदि सहित बच्चे महिला एवं पुरुष कार्यक्रम में सहभागी थे ।यात्रा में आर एस एस के खंड संघचालक द्वारका प्रसाद ,  सेवा प्रमुख अमरचन्द , गिरधारी,नगर कार्यवाह रमेश , दामोदर भार्गव , गोविन्द जांगिड़ ,मदन  बंशीवाल, अवनीश मुद्गल,दिनेश मारोठवाला , नन्द किशोर वेदी , रतन बगड़ी,फूलचंद वर्मा , परमेश्वर , विक्रम कुमावत ,भंवर लाल बीजला सहित अनेक कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments