राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा के निर्देश पर महासभा की 40 जिला इकाइयों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया | यद्यपि राजस्थान में तीव्र गर्मी और हीट वेव चल रही है फिर प्रदेश के हजारों हजारों ब्राह्मण बंधुओं बहिनों ने प्रदेश में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव शानदार और जानदार तरीके से मनाया । परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों की पूर्णता विद्याधर नगर जयपुर में परशुराम सर्कल पर महा आरती के साथ सम्पन्न हुई ।


महाआरती में विधायक प्रशांत शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, जयपुर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा आदि कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  केसरीचंद शर्मा और कार्यवाहक अध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा और महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने महासभा के सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिला शक्ति को अपना बड़ा संख्याबल और एकजुटता दिखाने के लिए बधाई दी। 

उक्त जानकारी देते हुए महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कल शाम महासभा गेट पर परशुराम जी की वंदना और दिवंगत पुरोधा स्व. पंडित भंवरलाल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ एक विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमे हाथी, घोड़े, पालकी के साथ बैंड की धुन पर महिलाये नृत्य करती हुई चल रही थी और पूरी हाथ में ध्वज लिए परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। खासकर महिला प्रकोष्ठ की बहिनों की उपस्थिति जयपुर सहित सभी जिलों में दमदार रही। आज ही के दिन सुबह परशुराम परसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments