Rashifal: आज 07 मई का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।07 मई 2024 मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे, जहां उनके साथ सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है। साथ ही कल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस तिथि को वैशाख अमावस्या के नाम से जाना जाता है। वैशाख अमावस्या के दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, बुधादित्य योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 07मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान | 


मेष राशि-मेष राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना चाहिए। आय के नए साधनों की तलाश करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। कुछ लोगों की पुराने दोस्तों मुलाकात होगी। फैमिली फंक्शन में शामिल होगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, आज उनके रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।


वृषभ राशि-पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। कुछ जातक प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा।

मिथुन राशि-आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। इनवेस्टमेंट से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलधाने की कोशिश करें। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। लाइफ में छोटी-छोटी खुशियों को एंजॉय करें। आज आपके पर्सन और प्रोफेशनल लाइफ में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ेगी।


कर्क राशि-अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आप सोच-समझकर स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में इनवेस्ट कर सकते हैं। अपनी फेवरेट हॉबी को फॉलो करें। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को समझदारी से सुलझाएं।

सिंह राशि-सिंह राशि वालों को आज फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। आज साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी।

कन्या राशि-पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। फीमेल्स घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीद सकते हैं। अपने करियर गोल्स को हासिल करने में सफल होंगे। खूब मेहनत करें। चुनौतियों से न घबराएं। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। इससे आपके हर कार्य सफल होंगे।


तुला राशि-आज तुला राशि वालों के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज वृश्चिक राशि वालों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिसके साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आज रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट में भी इनवेस्ट करने का उत्तम दिन है। निवेश के अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को पेमेंट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि-नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। मन शांत रहेगा।। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्यता बनाए रखें।


मकर राशि-आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नेटवर्किंग बढ़ेगी। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। करियर से जुड़े फैसले समझदारी से लें।। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। बिजनेसमेन को आज व्यापार में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

कुंभ राशि-आज आय कम और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्चों पर नजर रखें और व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। इससे मैनेजमेंट में आपकी सकारात्मक छवि बनी रहेगी और कार्यों की प्रशंसा होगी।

मीन राशि-आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में जरूरी बदलावों के लिए तैयार रहें। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कड़ी मेहनत के साथ किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments