राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा पहली बार ग्रीष्मकालीन शिविर का होगा आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) खेल बोर्ड राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पहली बार खेल बोर्ड परिसर में विभिन्न खेलों के लिये ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रो. अल्पना कटेजा ने अधिक से अधिक प्रतिभागिता हेतु युवाओं का आहृवान किया | कहा की आज का युवा ही स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का भविष्य है। इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की पहल खेल बोर्ड, सचिव डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा की जा रही है। जिसके आयोजन द्वारा विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक दायित्व को निर्वहन करनें की तरफ एक उन्मुक्त कदम बढा रहा है।


डॉ. प्रीति सचिव खेल बोर्ड ने बताया की खेल बोर्ड, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा निम्नलिखित खेलों और खेल गतिविधियों में 07 से अधिक वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक छात्रो, खिलाडियों तथा अन्य सभी वर्ग के लिये ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 16 मई से 05 जून 2024 तक किया जायेगा। इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिससे खेलो इण्डिया,फिट इण्डिया जैसे खेल कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उनको उच्च स्तरीय क्रीडा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना हैै। इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चो के अलावा किशोरों व वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है। यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बच्चों/व्यस्कों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक कौशल, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, जैसे गुणो को विकसित करने में सहायक होगा।

इस अवसर पर खेल बोर्ड सचिव, डॉ. प्रीति शर्मा, सहा.निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ.शैलेष मौर्य, सुरेन्द्र मीणा,प्रभु दयाल बेनीवाल उपस्थित रहे। 

विद्यार्थियों के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए एरोबिक्स,योगा,फिटनेस एक्टिविटी भी इसमें शामिल हैं | सकारात्मक सोच व पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए योगा और एरोबिक्स एक्टिविटी को जोड़ा है। इससे विद्याथियों का व्यक्तित्व विकास होगा, साथ ही अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी।

ग्रीष्मकालीन शिविर की विस्तृत सूचना राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। शिविर के लिये खेल बोर्ड द्वारा गूगल फार्म में ऑनलाईन आवेदन पत्र मांगे गये है। जिसे विश्वविद्यायल की वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन लिंक के माध्यम से भरकर उसकी हार्डकॉपी खेल बोर्ड कार्यालय में जमा करानी होगी। शिविर के लिये प्रत्येक खेल का पंजीकरण शुल्क 100/- रूपये होगा एवं खेल सुविधा शुल्क विश्वविद्यालय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारीगणों एवं उनके आश्रितों के लिये 600/- एंव विश्वविद्यालय के बाहरी सदस्यों के लिये 1200/- होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments