Rashifal: आज 12 मई का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।12 मई 2024 को रविवार हैं। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से तरक्की की राह की बाधाएं दूर होती हैं और जातक के सभी कार्य सफल होते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 12 मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान | 


मेष राशि-पास्ट की गलतियों से सीख लें और लाइफ में आगे बढ़ें। इस दौरान कार्यों के अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन परेशान होने के बजाएं खूब मेहनत करें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। जॉब स्विच करने में देरी आएगी।


वृषभ राशि-कार्यों में देरी होगी। करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत पड़ने पर कड़े फैसले लेने में संकोच न करें। नई जिम्मेदारियों से दूर न भागें। अपने प्रोफेशनल गोल्स पर फोकस करें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का प्लान बनाएं।

मिथुन राशि- जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। चुनौतियों से न घबराएं। सोच-समझकर कोई फैसला लें। इस दौरान धन से जुड़ी दिक्कतें बनी रहेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें।


कर्क राशि-बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों की तलाश करें। नए परिवर्तनों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। धैर्य बनाएं रखें। चुनौतियों से हार न मानें। इस दौरान इनवेस्टमेंट के नए अवसरों पर नजर रखें। अचानक से बढ़ते खर्च पर नजर रखें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें।

सिंह राशि-पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में थोड़े बदलाव आएंगे। कार्यों में देरी होगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। ऑफिस में सभी कार्यों को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। आर्थिक मामलों में अस्थिरता बनी रहेगी। इसलिए होशियारी से धन खर्च करें।

कन्या राशि-अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों से निपटनेके लिए तैयार रहें। धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें और जल्दबाजी में धन खर्च करने से बचें।


तुला राशि-अज्ञात भय को लेकर न परेशान रहेगा। लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। इस दौरान किसी से धन उधार न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और धन का प्रबंधन होशियारी से करें।

वृश्चिक राशि-प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। अपने करियर गोल्स को लेकर मोटिवेटेड रहेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यह निवेश के नए अवसरों पर नजर रखने और नया फाइनेंसशियल प्लान बनाने का उत्तम समय है।

धनु राशि-प्रोफेशनल लाइफ में महत्वकांक्षी नजर आएंगे। लेकिन सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। करियर में तरक्की के लिए नई रणनीति बनाएं। अपनी स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। विचारों में स्पष्टता बनाए रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क लेने से बचें। धन लाभ के नए अवसरों की तलाश करें।


मकर राशि-प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने फ्यूचर गोल्स पर फोकस करें। करियर में तरक्की के लिए मेंटर्स और सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस दौरान बड़े अमाउंट में इनवेस्ट न करें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

कुंभ राशि-अपने करियर गोल्स को लेकर मोटिवेटेड रहेंगे। लेकिन तरक्की की राह पर बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। धन के मामले में थोड़ा सावधान रहें।

मीन राशि-मानसिक तनाव बढ़ेगा। सभी कार्य धीमी गति से चलेंगे। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। अचानक से बढ़ते खर्च से मन परेशान रहेगा। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। इस दौरान धन से जुड़े फैसले लेते समय कोई भी रिस्क लेने से बचें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments