Organ Transplant Case में जयपुर के Fortis Hospital में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की राजधानी जयपुर में जब से फर्जी एनओसी लेकर ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराने वाले रैकेट का खुलासा हुआ,तब से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है| इस केस की जांच के दौरान रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं, जिसके साथ गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं| ऐसा ही एक एक्शन आज जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में भी हुआ है| पुलिस ने सुबह अस्पताल में कार्रवाई करते हुए नर्सिंग स्टाफ भानु लववंशी को गिरफ्तार किया है|आरोप है कि भानु अंग प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों को घर दिलाने में मदद किया करता था|

इस मामले में दो दिन पहले ही राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था| राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉ. भंडारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया| प्रवक्ता ने बताया कि भंडारी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल एवं कुलाधिपति मिश्र से मुलाकात कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा| मिश्र ने इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया| वहीं कुलपति का कार्यभार डॉ. धनंजय अग्रवाल को सौंपा गया है|

तीन अधिकारियों पर एक्शन

राजस्थान सरकार ने अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रकरण में मंगलवार को सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा एवं एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा तत्काल प्रभाव से पद से विमुक्त कर दिया था| साथ ही डॉ. सुधीर भंडारी को 'स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन' के लिए गठित 'स्टीयरिंग कमेटी' के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था|

जानें क्या है यह पूरा मामला?

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक अप्रैल को अंग प्रत्यारोपण के सिलसिले में अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में रिश्वत लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था| आरोप है कि ये अधिकारी पैसे लेकर फर्जी एनओसी जारी कर रहे थे| इसके बाद जयपुर के कई अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई| वहीं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है|

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments