कविता - माँ साथ रहे माँ जितनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

ये न पूछ के कहाँ -कहाँ होती है 

माँ भरोसा है हर जगह होती है 

जिसे पाकर जरूरतें मुक़्क़मल होती हैं,

माँ जिंदगी की ऐसी तनख्वा होती है


माँ सब्र है...... इम्तेहान है 

ममता की अपरिमेय दास्तान है 

महान भी महनीय जिससे 

माँ... देवी का व्याख्यान है


माँ उलझी हुई लता जैसी 

माँ स्वर्ग के  पता जैसी 

माँ को समझना आसान है 

माँ है तो बस ममता जैसी 


माँ घाव पर इक चीर जैसी 

ममता की असल तस्वीर जैसी 

जो लिख दे स्वर्ण अक्षरों में भाग्य 

माँ तकदीर के तकदीर जैसी 


माँ सम्मान की शोभा बढाती 

अपने त्याग को छोटा बताती 

ज्ञानस्थली है संस्कार की..

विहीनता पर पोछा लगाती 


है कहाँ  मुझमे समर्थ माँ 

दुनिया में भटका व्यर्थ माँ

तुझको समझना था मुझे 

दुनिया को समझा अर्थ माँ 


दुनिया देखा सबको समझा 

खामखा का था उसमे उलझा 

तुम ही तुम हो अब समय से 

तुमने दिया दुनिया को झुठला 


सीख तुम्हारी याद रहेगी 

मन्नत तुम्हारी आबाद रहेगी 

मेरे मन्नत में तुम ही होगी 

तुम साथ रहो फ़रियाद रहेगी 


विधाता से  है इच्छा  इतनी 

माँ साथ रहे.... माँ जितनी 

मुकम्मल करना है काम तुम्हारा 

माँ देती है दुआ कितनी....


माँ तुमको लिखने में जीवन बीते 

कलम  कितना खाका खींचे

जिस जन्नत की जिक्र सभी करते 

वो है तेरे कदमों के नीचे 


अब मेरे भाव का अर्पण तुमको 

है जीवन का समर्पण तुमको 

तुम देव दरस को आतुर थी ना ?

लो देता हूँ दर्पण तुमको


 
लेखक : सिद्धार्थ गोरखपुरी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments