Success: जीवन में चाहते हैं सफलता चूमे आपके कदम तो इन 8 आदतों में आज ही करें सुधार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं। जो व्यक्ति आज सफल है वह कभी न कभी जरूर असफल हुआ होगा लेकिन उनसे सीख लेकर ही वह अपने जीवन में आगे बढ़ पाया है। इसके अलावा आपकी कुछ आदतें भी सफलता की राह का कांटा बन सकती हैं। इसलिए कुछ ऐसी आदत जिनमें बदलाव करके ही सफलता हासिल की जा सकती है।

इस दुनिया में सभी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए खूब मेहनत और लगन की जरूरत होती है। एक तरफ जहां सफलता हमारी जिन्दगी को ऊंचाईयों पर ले जाती है, वहीं दूसरी तरफ असफलता हमें अधेरे में धकेल देती है। असफलता का हमारी जिन्दगी पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है। यह हमारे आत्मविश्वास को कमजोर बना देती है और लक्ष्य हासिल न कर पाने का दुख कई बार जीवनभर हमारे साथ रह जाता है। इसके कारण हमारे अंदर इंफिरियोरिटी की भावना और आत्म-सम्मान की कमी होने लगती है।

हमारी सफलताओं और असफलताओं का हमारी भविष्य की योजनाओं, रिश्तों और करियर पर भी प्रभाव डालती है, जिससे व्यक्ति अवसाद, असहानुभूति और निराशा की स्थिति में पड़ सकता है। हालांकि, यहां गौर करने वाली बात यह है कि सफलता और असफलता, दोनों ही हमारे हाथों में हैं। हम किन आदतों को अपने जीवन में अपनाते हैं और असफलताओं से क्या सीखते हैं इसका हमारे सफल जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में आगाह करने वाले हैं, जो आपके और आपकी मंजिल के बीट कांटा बनकर खड़े हैं।

1. कल पर नहीं टालें :-

जो लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज मेहनत करने के बजाय अपने काम को कल पर टालते रहते हैं, हमेशा औरों से पीछे रह जातें हैं। इसकी वजह से सफलता आपसे दूर हो सकती है।

2.गलत लक्ष्य निर्धारण नहीं करें :-

कई बार लोग बिना सोचे समझे अपने लिए लक्ष्य चुनते हैं या कई बार औरों की देखा-देखी में या किसी दबाव में आकर गलत लक्ष्य को चुन लेते हैं, जो कि सही साबित नहीं होता है। इसकी वजह से व्यक्ति कई बार कंफ्यूजन और सेल्फ डाउट का शिकार भी हो जाता है। इसलिए हमेशा सोच समझकर ही लक्ष्य का चयन करना चाहिए।

3.खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें :-

वे लोग, जिनमें प्रेरणा की कमी होती है या मेहनत से जी चुराते हैं, खुद को बेहतर बनाने की कोशिश ही नहीं करतें है। इस वजह से भी जीवन में असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

4.आत्म-विश्वास को बढ़ाएं :-

जिन लोगों में आत्म-विश्वास की कमी होती है, वे हमेशा खुद को औरों से पिछड़ा हुआ समझते हैं। खुद को काबिल न समझकर, वे कभी कोई रिस्क नहीं उठाते हैं। इसलिए वे कई मौकों को गंवा देते हैं।

5. नकारात्मक नहीं सोचें :-

ऐसे लोग जो हमेशा नकारत्मक विचारों से घिरे रहते हैं, वे हमेशा दुखी रहते हैं और उनमें काफी हीन भावना आने लगती है, जो उन्हें सफलता से दूर धकेलती है।

6. परेशानी पर ज्यादा फोकस नहीं करें :-

वे लोग, जो सामने आई समस्या पर ही अटके रहते हैं, कभी आगे नहीं बढ़ पाते। उनका ध्यान कभी समस्या का समाधान खोजने पर नहीं जाता, जिस वजह से वे एक ही जगह अटक कर रह जाते हैं।

7.लोग क्या कहेंगे ये नहीं सोचें :-

जीवन का सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह, “लोग क्या कहेंगे?” हमेशा इसी चिंता में जीने वाले लोग अक्सर कई काम करने से चूक जाते हैं, जो उनकी सफलता के बीच बाधा बनता रहता है।

8. गलतियों से सीख लेवें :-

गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदार व्यक्ति की पहचान होती है, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, वे हमेशा सफल होने से चूक जाते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments