इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड अमराराम के समर्थन में पूर्व सीएम गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने सभा को किया संबोधित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड अमराराम के समर्थन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने चुनावी सभा को संबोधित किया | ईडी व सीबीआई किसी समय में देश की सबसे विश्वसनीय संस्था हुआ करती थी, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने इसका गलत इस्तेमाल कर इसकी छवि को धूमिल करने का काम किया है। लोगों के दिलों में इतना डर बैठ गया है कि ना जाने कब ईडी की टीम उनके दरवाजे पर आकर खड़ी हो जाएगी। यह बात बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कामरेड अमराराम के समर्थन में बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि झुंझुनूं में रोड शो के दौरान कहा कि जल्दी ही यमुना का जल मिलेगा, पर जमीनी हकीकत कुछ ओर है। गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी को लेकर अमित शाह ने अलवर में कहा कि यहां पर जल्दी ही ईआरसीपी का पानी आएगा, लेकिन शाह को ईआरसीपी की एबीसीडी का भी पता नहीं है। 

गहलोत ने कहा कि देश के वर्तमान माहौल से लोग डरे हुए है, वे जब सभाओं में जाते हैं तो लोग उनसे पूछते है कि जिस तरह से देश में विपक्ष को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, इन परिस्थितियों में आने वाले समय में देश में चुनाव प्रक्रिया बंद तो नहीं हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने इलेक्टोरल बांड स्कीम की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से लोगों को डराकर 8.30 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा कर लिए। जबकि उनकी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के पति ने इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

डोटासरा ने कहा अभी नहीं नाचा तो दिल्ली में नंबर कम हो जाएंगे :-

सभा के दौरान जनसमूह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से डांस की फरमाइश की। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के आने से पहले उन्होंने डांस किया तो दिल्ली में उनके नंबर कम हो जाएंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाषण समाप्त करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने तेजल सुपर डूपर गाने पर पहले स्टेज पर और बाद में गाड़ी में रवाना होने के दौरान फिर से डांस किया। वहीं सभा के साथ ही चुनाव प्रचार अब थम गया है, प्रत्याशी व उनके समर्थक अब केवल घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे।

ये देश को बचाने का चुनावः-

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि इस बार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं बल्कि देश को बचाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उसमें 70 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिखा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में 70 साल से अधिक आयु वर्ग को मेडिकल की सुविधा देने की घोषणा की है, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी अब 70 साल से ऊपर हो गए है। ऐसे में उन्होंने अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए ये योजना निकाली है। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा पर व्यंग कंसते हुए कहा कि मंच पर बैठे वक्ताओं को उन पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है, उनकी हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि अब उनके मोरया बोल चुके हैं।  पूर्व विधायक शर्मा विधानसभा में उन्हें तख्ती दिखाते हुए कहते थे कि कहां है नाथी का बाड़ा, उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को नाथी की हाय लग गई। सभा को संबोधित करते हुए 

चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि आचार संहिता हटने के साथ ही सामोद वीर हनुमान में आमजन के लिए रोपवे की सुविधा शुरू हो जाएगी। जनसमूह की उपस्थिति देखकर कहा कि जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। सभा के अंत में डॉ. शिखा मील द्वारा गहलोत को गदा प्रदान की गयी |

इन्होंने किया संबोधितः -

सभा को उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत भूषण, चुनाव विश्लेषक और राजनीतिज्ञ योगेन्द्र यादव, वड़गाम (गुजरात) विधायक जिग्नेश मेवानी, आरएलपी प्रत्याशी छुट्टन यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला, कांग्रेस नेता ललित तूनवाल,पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, सभापति विष्णु कुमार सैनी  , उप सभापति किरण शर्मा, प्रतिभा नुवाल,लोकेश शर्मा, गिरिराज देवंदा आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments