जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) बसवा तहसील में स्व. धनपाल मीणा का 26 दिसम्बर 2023 को दिल्ली में मजदुरी का कार्य करते समय साइलेंट अटैक आने से निधन हो गया था । स्व. धनपाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। अब स्व. धनपाल की मृत्यु हो जाने से परिवार में उनकी विधवा पत्नी और तीन छोटे - छोटे मासूम बच्चों पर दु:खों का पहाड़ सा टूट पड़ा।
पूरण रामनगर व जितेंन्द्र काली पहाड़ी ने माँ वैष्णो माँ नर्बदा सेवा समिति टीम के सहयोगी संदीप पबड़ी को बताया कि परिवार की दयनीय स्थिति है और कमाने वाला भी कोई नही उन्होंने बिना विलंब किए बच्चों की शिक्षा व भविष्य को देखते हुए सोशल मीडिया पर सहायता मिशन चलाया गया | इस मिशन में बसवा के समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ सर्व समाज नवयुवक हेल्प टीम, मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति व सभी सहयोगकर्ता बंधुओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग करवाया ।इस मिशन में जगराम मीना उकेरी आरएसी के 51000 रू. का उच्चतम सहयोग के साथ कुल सहयोगकर्ता लगभग 645 रहें तथा कुल सहयोग राशि 375000 रुपए रही। उपस्थित सदस्यों के द्वारा पीड़ित परिवार को सुपर्द की गई। बच्चों के नाम 3 लाख रु की एफडी कराने तथा शेष घर खर्च हेतु दी गई। मिशन समापन के अवसर पर तेजाराम मीना जिला पार्षद, सुनील काली पहाड़ी मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति अध्यक्ष, मातादीन बसवा मिट्ठन खोड़ा चंदूपुरा, पूर्ण गुवाड़ा, अमरचंद रामनगर, हरिराम फौजी कालेड, दिनेश डीपी, कैलाश दलालपुरा, बद्री सौगुण, बनवारी रोंगला, देवेश चौहान, हरेंद्र उकेरी आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीड़ित परिवार व ग्रामीण वासियों ने सर्व समाज के भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments