कड़ाके की सर्दी में सुबह शाम बिजली कटौती करना गलत - पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसको लेकर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा। पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम तीन-चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। 

सुबह शाम बिजली कटौती करने से छात्रों को अध्ययन व आमजन को दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन को बिजली की सबसे ज्यादा आवश्यकता सुबह शाम ही पड़ती है। सर्दी में बिजली कटौती करने से बुजुर्गों को अधिक परेशान होना पड़ता है। सर्दियों में बिजली की इतनी मांग भी नहीं रहती जो कटौती की जाए। कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार के बीच में बिजली कटौती ने आमजन को परेशान कर रखा है। 

हालात यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में घरों में बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी बिजली कटौती मुसीबत बन चुकी है। पूर्व विधायक सैनी ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मांग की है की कड़ाके सर्दी को देखते हुए बिजली कटौती नहीं की जाए |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments