जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बूंदी (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), बून्दी दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को रैन बसेरों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं नवाचारों के संबंध में जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों में मौसम के अनुकूल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो। पर्याप्त मात्रा में दरी, गद्दे, चादर तकिया, कम्बल रजाई आदि की उपलब्धता रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में पीने योग्य पानी, सफाई एवं स्वच्छता, नहाने के लिए मौसम अनुकूल पानी की व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रय विहीन गरीब व असहाय व्यक्तियों के स्थाई एवं अस्थाई निवास के लिये कार्य योजना बनाकर ऐसे व्यक्तियों के खुले में रहने की मजबूरी, वजह की पहचान कर उसका हर सूरत में निराकरण किया जावे। उन्हें रोजगार, श्रमिक कार्ड, स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम से जोड़ने के संबंध में जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नरेगा योजना में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति को योजना में कार्य उपलब्ध कराया जावे।उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन, पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नं. का व्यापक प्रचार प्रसार हो। रैन बसेरों/आश्रय स्थलों पर नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जावे। इसके अलावा रैन बसेरों/आश्रय स्थलों पर नियुक्त केयर टेकर को व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए पाबंद किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरों/आश्रय स्थलों की रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और होमगार्डस का नियोजन किया जावे। इस दौरान नवाचारों के बारे में जिले के समस्त अधिकारीगण से वार्ता कर कार्य योजना तैयार की गई।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments