खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी अब सिर्फ 3 दिन,खादी वस्त्रों पर मिल रही 50 प्रतिशत की बम्पर छूट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) बजाज नगर संस्था संघ परिसर में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघजयपुर द्वारा लगाई गयी “खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2023-24” ग्राहकों को लुभा रही है | खादी प्रदर्शनी के अब सिर्फ 3 दिन ही शेष रहे हैं |


सर्दी बढ़ते ही खादी के उत्पादों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है | खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है। साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की और एक बढ़ता कदम भी है।

खादी अब युवाओं को रास आ रही है और देश के साथ विदेशों में भी लोकप्रियता बटोर रही है। इन प्रदर्शनियों से न केवल उत्पादकों को बाजार मिलता हैवहीं उपभोक्ताओं को भी अच्छे उत्पाद के चयन में आसानी होती है। भारत सरकार कतिनबुनकर व खादी से जुड़े हर हाथ को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा खादी की लोकप्रियता बढ़ाने व आमजन तक इसकी पहुंच सुलभ करने की है।

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के मंत्री एवं खादी प्रदर्शनी के संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर से प्रारंभ हुई यह प्रदर्शनी 13 जनवरी 2024 तक संचालित की जाएगी।

यह प्रदर्शनी पिछले 13 वर्षों से निरंतर लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में कुल 175 स्टाल लगाई जा रही हैंजिनमें से 115 स्टॉल खादी व 60 स्टॉल ग्रामोद्योग उत्पाद की हैं। राजस्थान में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत और पर प्रान्तीय उत्पादित खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट ग्राहकों को मिल रही है |

खादी स्टाल पर :- 

खादी वस्त्र, ऊनी वस्त्र, पॉलिस्टर वस्त्र,रजाई ,गद्दे ,साड़ी,शर्ट, कुर्ते, पजामे, लेडीज सूट, जेकेट, शाल, कम्बल, टॉवल,दरी, फर्श आदि |

खादी ग्रामोद्योग स्टाल पर :-

तिलकुटा, नारियल तेल, तिल्ली तेल, मूंगफली तेल, सरसों तेल, देशी गुड़, हींग, शैम्पू, चमड़े के उत्पाद, सजावटी सामान, ऑर्गेनिक उत्पाद, नमकीन, सूखे मेवे, चूर्ण, आयुर्वेदिक दवाईयां, आदि |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments