जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संगठन का 21वां राष्ट्रीय कांफ्रेंस 29-30 जनवरी 2024 को शिलांग में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में 28-29 दिसंबर को जोधपुर स्थित कार्यालय में दो दिवसीय रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय इस रीजनल कॉन्फ्रेंस में कामगारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन दाव पर लगाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा आगामी कॉन्फ्रेंस एवं संगठन के क्रमिक कार्यक्रमों एवं संघर्ष के संदर्भ में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया एवं रैली निकाली गई तथा क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रूप चटर्जी ने कहा कि वर्तमान में सरकार संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर जुलम डहा रही है जिसका एकजुट होकर विरोध करना होगा। वर्तमान समय में कर्मचारी संगठनों का दायित्व बढ़ गया है साथ ही संघर्ष भी बढ़ गया है।
संस्थान में खाली पद भरने के लिए त्वरित प्रयास करने के साथ ही ठेका प्रथा में काम करने वाले कार्मिकों के हक और अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना होगा। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस एल मीणा ने आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ते हुए काम करने एवं संस्थान के विकास में सकारात्मक सहयोग देने के लिए आवाहन किया।
विशिष्ट अतिथि कामरेड द्वारकेश व्यास ने श्रमिक संगठनों के ढांचे पर प्रकाश डालने के साथ ही वर्तमान में सरकार की गलत नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाला समय आम आदमी के जीवन यापन के लिए बहुत ही संघर्षशील रहेगा।
कांफ्रेंस में रैली निकालकर जागरूकता और प्रदर्शन किया गया तथा क्षेत्रीय कार्यकरिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में जगदीश यादव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मुकेश गोयल को क्षेत्रीय सचिव, भोमाराम को सह सचिव, रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तम डेरौलिया, भंवरू बक्स तथा उदयवीर श्रीवास को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा जसपाल सिंह को आमंत्रित गेस्ट सदस्य के रूप में रखा गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी को कार्यालय अध्यक्ष डॉक्टर एस एल मीणा, राष्ट्रीय महासचिव अरूप चटर्जी, वैज्ञानिक डॉ पुष्पा कुमारी, वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह पुरोहित, वैज्ञानिक डॉ रवि किरण अरिगेला, वनस्पतिज्ञ डॉ आर के सिंह, अमित कुमार, रणजीत मेघवाल, पंकज सक्सेना, सौरभ कुमार, हर्षित कुलश्रेष्ठ के द्वारा बधाई दी गई।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





.jpeg)


0 Comments