शिक्षक विजय मेहंदी शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अद्भुत सेवा के लिए स्वदेश के नवरत्नों में हुए शामिल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अयोध्या (संस्कार सृजन) 20 से 24 दिसम्बर तक चले अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ में अन्तिम पांचवे दिन सम्मान कुम्भ के अन्तर्गत प्रथम सत्र में ग्रीन इण्डिया परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कुम्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका से डॉ. परविंदर सिंह, कंबोडिया से डॉ. सिराजुद्दीन, कनाडा से डॉ. केतन कुलकर्णी, नेपाल से सिद्धी जोहरी, थाइलैंड से मोनरुद्दी सम्मार्ट, जम्मू कश्मीर से संध्या गुप्ता, महाराष्ट्र से पदमश्री डॉ. विजय कुमार शाह आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके उपरान्त भारत सहित देश दुनियां से 70 पर्यावरणविदो द्वारा अयोध्या के कई स्थलों पर वृक्षारोपण, सेमिनार और फिर मंच पर सम्मानित किया गया।

दूसरे सत्र में स्वस्ति संगीत सिद्धि केन्द्र द्वारा मेंहदी एवं रंगोली कुम्भ का शुभांरभ अयोध्या नगर महापौर की प्रतिनिधि के रूप में राज लक्ष्मी त्रिपाठी माता के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ हुआ जिसमें रंगोली व मेहंदी के 300 कला साधकों ने प्रतिभाग किया और उन्हे सम्मानित किया गया। जबकि गुजरात राजकोट से आए हुए अंतर्राष्ट्रीय डिफरेंट रंगोली आर्टिस्ट राजीव दवे ने पानी में तथा पानी के ऊपर जादुई रंगोली बनाकर नियमित पांच दिनों तक महाकुंभ में अपने रंगोली का जलवा बिखेरा।

तृतीय सत्र में स्वदेश अयोध्या सम्मान कुम्भ में मुख्य अतिथि डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष दृश्य कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में दिल्ली से आए हुए राष्ट्रीय कला समीक्षक राकेश गोस्वामी, प्रयागराज से रवींद्र कुशवाहा व डॉ. जाहिदा खानम निदेशक खानम आर्ट गैलरी प्रयागराज, डॉ. कावेरी विज आदि द्वारा देश दुनियां से आए हुए सैकड़ो कलाकारों द्वारा हो रहे कला रंग का जलवा बिखेरने वाली भित्ति चित्रण कार्यशाला, प्रदर्शनी, रंगोली आदि का अवलोकन भी किया गया | इसके बाद अतिथियों द्वारा स्वदेश भारत गौरव सम्मान, जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया अवॉर्ड, अयोध्या कला रत्न, अयोध्या महाकुंभ सेवा सम्मान, स्वदेश अचीवर नवरत्न अवॉर्ड, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, स्वदेश भारत स्मारिका, मोमेंटो ट्राफी, गोल्ड मेडल आदि के साथ देश विदेश से आए हुए विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस महाकुम्भ का सबसे बड़ा सम्मान " स्वदेश अचीवर नवरत्न अवॉर्ड " के रुप में डॉ. जगन मोहन आर. बी. चित्रकार आंध्र प्रदेश, डॉ.मुन्ना लाल देवदास राज्य पुरस्कृत शिक्षक छत्तीसगढ़, ए. के. आज़ाद वरिष्ठ चित्रकार गाजियाबाद उ.प्र., पूर्व प्राचार्य डॉ.जसप्रीत मोहन सिंह वरिष्ठ चित्रकार पंजाब, डॉ.सोनल मंत्री एच सी आर्टिस्ट महाराष्ट्र, आशा गुप्ता कला शिक्षिका अयोध्या उ.प्र., तारक नाथ डे आर्टिस्ट पश्चिम बंगाल, विजय मेहंदी कवि शिक्षक जौनपुर उ.प्र., डॉ.राकेश कुमार मौर्या ललित कला विभाग महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना, मध्य प्रदेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, शील्ड, स्वदेश भारत स्मारिका आदि के साथ सम्मानित किया गया।

चतुर्थ सत्र में मुख्य अतिथि महन्त गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या नगर ने अपने कहा कि यह एक ऐतिहासिक महाकुंभ है जिसका शुभारंभ ही अपने आप में एक इतिहास रचना है। इस प्रकार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.अनुपम पाण्डेय अध्यक्ष अम्बेडकर नगर श्रवण क्षेत्र महोत्सव आदि को स्वागत एवं सम्मान करते हुए एस बी सागर प्रजापति अध्यक्ष अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ, मुख्य संयोजक डॉ. अंजनी पाण्डेय अध्यक्ष भरतकुंड महोत्सव, निदेशक अम्बरीष चंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र दूबे आदि द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, स्वदेश भारत स्मारिका आदि सप्रेम भेंट किया गया। 

मोहन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत कुम्भ में भी देशभर के कलाकारों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कुम्भ में संस्कृति एवं सूचना विभाग द्वारा कई कार्यक्रम हुए जिसमें प्रकृति यादव द्वारा सीता स्वयंवर, राम विवाह, लोक गायन एवं सामूहिक नृत्य, स्वदेश यशगान एवं राष्ट्रगान के साथ अन्तिम में संरक्षक महन्त गिरीश त्रिपाठी महापौर अयोध्या नगर द्वारा अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने की घोषणा के साथ समापन हुआ। अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं दर्शकों को आभार व्यक्त किया। 

अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति ने कहा कि स्वदेश संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के माध्यम से संपूर्ण भारत को अयोध्या की कला, संस्कृति, पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से इस महाकुम्भ का भव्य आयोजन हुआ । यह महाकुम्भ कला, क्रॉफ्ट, संस्कृति, पर्यटन, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान एवं जनसेवा को समर्पित है जिसमें सम्पूर्ण भारत देश व विदेशों से भी विविध विधाओं के कलाकार, कवि, साहित्यकार, पर्यटक दर्शक, समाजसेवी, सांस्कृतिक व अन्य कई क्षेत्रों के हजारों लोगों का आगमन हुआ, जिससे अयोध्या की कला, संस्कृति, पर्यटन, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे निश्चित रूप से इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

आप सभी के सहयोग और सेवा से अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ का भव्य आयोजन सफल हुआ । इस पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ में देश दुनियां से  लगभग एक लाख लोग ऑफलाइन व ऑनलाइन के रूप शामिल हुए तथा ऑफलाइन सहित ऑनलाइन भी ग्यारह हजार कलाकारों, कवियों, लेखकों, शिक्षकों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, पर्यावरण विद्वानों, कला साधकों ने प्रतिभाग किया और उन्हे सम्मानित किया गया।

सहयोगी संस्थाए महाकुम्भ के निदेशक अम्बरीष चंद्र पाण्डेय एवं सचिव प्रतिभा यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वदेश संस्थान भारत सागर कला भवन अयोध्या द्वारा आयोजित अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ में प्रतिदिन सायं काल में संस्कृति एवं सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जबकि विशेष सहयोगी भरतकुंड महोत्सव न्यास एवं मांडवी मंच, अयोध्या तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं में मुख्य रूप से स्वदेश कन्या विवाह अनुदान समिति, अयोध्या, श्री लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, आशीष फाउंडेशन, अयोध्या, अपना स्कूल अयोध्या, सागर कला भवन अयोध्या, देव शक्ति धाम, अयोध्या, मां शान्ति सेवा फाउंडेशन, अयोध्या, नवांकुर अंजलि साहित्यिक आस्था परिवार, स्वस्ति संगीत सिद्धि केन्द्र, अयोध्या, अर्शिका फाउन्डेशन, अयोध्या, मोहन म्यूजिकल ग्रुप, अयोध्या, निरोजा ग्रीन इण्डिया परिवार, बिहार, आरोही - एक उड़ान, सपना फाउंडेशन आदि का योगदान रहा।

महाकुंभ में मुख्य रूप से डॉ.अंजनी कुमार पाण्डेय, बृज मोहन तिवारी, बृजेंद्र दूबे, प्रतिभा यादव, अंशिका ठाकुर, अंकित उपाध्याय, राम सुन्दर अर्जुन प्रजापति, काजल पाठक, राजीव रंजन, शालिनी राजपाल, राम आशीष, राजेश चौबे, अमरेश चंद्र मिश्र, राजीव रंजन, सोनी मोदनवाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, डॉ. एस के मिश्रा, अजय यादव, आशीष श्री, अरुण यादव, रणजीत यादव, इमरान खान, इंदर प्रीत सिंह बेदी, जसप्रीत कौर, शशि रावत, आकाश गुप्त, वन्दना शाह, अनूप मल्होत्रा आदि सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments