जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश में बालिकाओं को कृषि शिक्षा से जोड़ने के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि संकाय की प्रत्येक बालिका को ₹15000 रुपए की कृषि प्रोत्साहन योजना प्रारंभ है । कृषि विभाग द्वारा यह प्रोत्साहन राशि ऐसी छात्राएं जो राजकीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों महाविद्यालयों व विश्व विद्यालयों में अध्ययनरत है, को देय होती है। इसके लिए गत वर्ष की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र व वर्तमान अध्ययन प्रमाण पत्र मांगा गया है। इसके लिए 25 दिसंबर 2023 तक तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
प्रोत्साहन राशि का भुगतान छात्रा के जनआधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। पिछले साल उत्तीर्ण होने की अंकतालिका, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। राज किसान साथी पोर्टल पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद को आवेदन भेजना होता है। आवेदनों की जांच के बाद ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे बाद में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा के कृषि प्रोत्साहन योजना प्रभारी शंकर लाल बुनकर ने बताया कि जनाधार से संबंधित समस्याओ एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण प्रदेश के कई विद्यालयों की बालिकाएं इस प्रोत्साहन राशि के लिए पंजीकरण से वंचित रह गई है क्योंकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2023 थी ।अतः कृषि विभाग से निवेदन किया जाता है कि अंतिम तिथि में वृद्धि की जाए ताकि प्रदेश की बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सके और कृषि विभाग का बालिकाओं को कृषि शिक्षा से जोड़ने का उद्देश्य सार्थक हो सके।
कृषि प्रोत्साहन राशि से वंचित बालिकाओं की स्थिति :
1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा, गोविंदगढ, जयपुर ग्रामीण से 3 बालिकाएं
2. किरण बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनगढ़ रेनवाल, जयपुर से 2 बालिकाए
3. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भानपुर कलां से 6 बालिकाएं
4. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासना से 3 बालिकाएं
5. श्री कृष्ण सर्वोदय सी.से.स्कूल अचरोल आमेर 11th -6 बालिकाएं
6. श्री भवानी आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सै. स्कूल कर्सर से 5 बालिकाएं
7. फ्यूचर ब्राइटलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोजमाबाद दूदू 2 बालिकाएं
8.श्री कृष्ण सर्वोदय सी.से.स्कूल अचरोल आमेर 11th -6 बालिकाएं
9.किरण बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनगढ़ रेनवाल जयपुर 2 बालिकाएं
10 श्री भवानी निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर एक बालिका
11.किरण पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल हनूतपुरा शाहपुरा जयपुर 3 बालिकाएं
12.N V M SR SEE SCH JORPURA, JOBNER 3 बालिकाएं
13. शुभम पब्लिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिनोदिया 2 बालिकाएं
14. महाराजा. सूरजमल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सॉन्ग टेढ़ा कोटपुतली 3 बालिकाए
15. आर्यन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय भानपुर कलां 4 बालिकाएं
16. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासना से 3 बालिकाएं
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments