विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा - उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, दूदू जिले की मौजमाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोराज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आजउप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने निरीक्षण किया। शिविर में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। 


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरीत करते हुए अन्य स्टालों का निरीक्षण किया। 


शिविर के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पाए। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए भेजे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। 

शिविर में जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने नवजात शिशुओं व बच्चों को पोषक आहार खिलाते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बोराज सरपंच सुरेन्द्र मीणा ने महिलाओं को चुनरी ओढ़ाते हुए पोषक आहार किट वितरित किये। शिविर में बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments