विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने कहा प्रतिबद्धता और समर्पण से होगा विकास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अनुशासनप्रतिबद्धता और समर्पण से ही बच्‍चों का विकास हो सकेगा। इन गुणों में ही संस्‍कार और राष्‍ट्र सेवा का भाव भी समाहित है। उन्‍होंने कहा है कि आज नौकरी देने वाले युवा तैयार करने की आवश्‍यकता है।

देवनानी यहां माहेश्‍वरी विद्यालय के वार्षिक उत्‍सव को सम्‍बोधित कर रहे थे। देवनानी ने विभिन्‍न प्रतिस्‍पर्धाओं में विजेता बच्‍चों को पुरस्‍कार प्रदान किये। उन्‍होंने दीप प्रज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्‍भ किया। समारोह में स्‍मारिका स्‍पंदन का विमोचन किया गया।

देवनानी ने कहा कि बच्‍चों को 4 डी को ध्‍यान में रखने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि डिसीप्‍लेन यानि अनुशासनडिटरमिनेशन अर्थात प्रतिबद्धताडिवोसन यानि समर्पण से हम जीवन में कार्य करेंगे तो डवलपमेन्‍ट यानि विकास स्‍वतः ही हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों को घर का सानिध्‍य मिलना आवश्‍यक है। बच्‍चों के साथ अभिभावक जीवन्‍त संवाद रखेंताकि वे किसी प्रकार के अवसाद में ना आयें।

देवनानी ने कहा बच्‍चों में राष्‍ट्र सेवा की भावना विकसित करनी होगी। उन्‍होंने भारतीय संस्‍कृति की व्‍याख्‍या करते हुए कहा कि जो व्‍यक्ति स्‍वंय कमाकर दूसरों को खिलाता हैवह भारतीय संस्‍कृति कहलाती है। मंत्रोच्‍चार करते हुए बच्‍चों को देखकर श्री देवनानी ने कहा कि ऐसी शिक्षा में भारतीयता का दर्शन होता है। उन्‍होंने कहा कि अब बदलते परिवेश में बच्‍चों को क यानि कम्‍प्‍यूटर और ख यानि खगोल पढ़ना सिखाना है। देवनानी ने व्‍यक्ति निर्माण किये जाने की आवश्‍यकता जताई।

समारोह को केदारमल भाला, राजकिशोर मालपानीकमलकिशोर साबूमधुसुदन बिहानी और अजय कुमार गुप्‍ता ने भी सम्‍बोधित किया। ’’मरूधरा री शान’’ वार्षिक उत्‍सव में बच्‍चों ने मनमोहक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments