जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं से भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा के समर्थन में बस स्टैंड कालाडेरा में विजय संकल्प सभा का आयोजन होगा। विजय संकल्प सभा में चौमू विधानसभा क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, सुमेधानन्द सरस्वती और अतिथियों का जेसीबी और क्रेन से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, श्रीराम शर्मा, बनवारी शर्मा, साधुराम गुर्जर ने असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का हनुमानजी की गदा भेंट कर स्वागत किया।
सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि विकास की जगह विनाशकारी सोच वाली कांग्रेस सरकार को हम सभी को मिलकर जवाब देना है, सुशासन के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करे। प्रदेश में भाजपा 150 सीटों से बड़ी जीत दर्ज करेगी। साथ ही चौमू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने सभा में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूँ की जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार का जो विजय ताज बनेगा उसमें एक मोती चौमू विधानसभा से भी जीत का होगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा कि सरकार आते ही चौमूँ में वीर हनुमान जी का रोप वे का पुनः संचालन, पानी की समस्या का समाधान, सीवरेज लाइन सहित चहुमुखी विकास कार्य करवायेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा की सरकार आते ही कालाडेरा को नगर पालिका, अम्बेडकर पार्क का निर्माण, कुमावतो के बाढ़ को पीएचईडी से जोड़ना, कृषि कॉलेज और प्रशिक्षण महाविद्यालय खोलने का काम किया जायेगा।
विजय संकल्प सभा में हज़ारों की संख्या में पधारें कार्यकर्ताओं और आमजन ने राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों से पूरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे हजारोलोगो ने विधायक रामलाल शर्मा को जिताने का संकल्पलिया। कार्यक्रम में गुजरात के कच्छ से पूर्व विधायक पंकज भाई मेहता, जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अर्चना कुमावत, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हज़ारो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments