जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में बाल दिवस के उपलक्ष में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इसमें बाल कवि अबुजर, हारिश को कविता लेखन के लिए सम्मानित किया गया | 

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस नेता हेमेंद्र चौधरी ने दोनों बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, पैन और डायरी देकर सम्मानित किया | उन्होंने कहा कि बच्चों को एक-दूसरे से सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए | जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर परिश्रम जरूरी है | हेमेंद्र चौधरी ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा दी व कहा कि जीवन में लक्ष्य का होना बेहद जरूरी है | जीवन में लक्ष्य होगा तभी हम आसानी से आगे बढ़ सकते हैं |

कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने बच्चों से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी होने की भी बात कही | कहा कि बच्चो को प्रतियोगिताओं में भी रुचि दिखानी चाहिए | उन्होंने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के विषय में बताते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था | इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है | 

इस अवसर पर शिक्षिका इसराना, छात्र अबुजर, हारिश, नावेद, खालिद, आसिफ, मो. अनस, अरमान, शिवम्, बंटी, आयुष, नवाजिश, निकिता, सोनम, रचना, सादिया, रहनुमा, कमरजहां, आफरीन, रोहिनी, नूरबानो, नूरफातिमा, मानसी आदि मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069