Uttarakhand - बल्दी बग्वाल पर की जाती हैं गाय-बैलो की पूजा : वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक परम्पराएं देखने को मिलती हैं जहां लोग बार त्योहारो पर विभिन्न पकवान बनाते हैं | वही गांव के लोग अपने गाय बैलों, पशुओं व पेड़ पौधों की पूजा अर्चना करते हैं | कई स्थानों पर दिवाली से पहले गाय बैलों की पूजा की जाती हैं जिसे बल्दी बग्वाल कहते हैं। 

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने बताया कि हमारे गांव में दीपावली महालक्ष्मी पूजन के पहले दिन बल्दी बग्वाल मनाई जाती हैं | इस दिन जौ के आटा, चावल, झंगोरा, भट्ट, गहद की दाल, कटवाल के फूल, विंडा के पत्ते, पूरी, पकोड़े व थोड़ा हल्दी मिलाकर पकाया जाता हैं जिसे पिंडा कहते हैं उसके गोले बनाकर पूजा अर्चना कर पशुओं को खिलाया जाता हैं। 

डॉ सोनी ने बताया कि गाय बैलों व पशुओं की पूजा अर्चना कर उन्हें पिंडा खिलाने को बल्दी बग्वाल कहते हैं। वही किरन सोनी ने बताया कि बल्दी बग्वाल पर घर गांव में अपने पशुओं पर छापड़ लगाया जाता हैं। आटा में थोडी हल्दी मिलाकर उसका घोल बनाकर गोल आकार के लिए गिलास से पशुओं पर लगाते हैं जिसे छापड़ कहते हैं इसका मतलब यह होता हैं कि हमने बल्दी बग्वाल पर अपने पशुओं की पूजा कर उन्हें पिंडा खिला दिया हैं। सोबन सिंह ने बल्दी बग्वाल को पूर्वजों की धरोहर कहते हुए कहा कि इसदिन हम अपने पशुओं के पांव धोते हैं उनके सींगों पर तेल लगाते हैं और फूल माला पहनाकर उनकी पूजा करते हैं ताकि हमारे पशु स्वस्थ रहे। बल्दी बग्वाल पर रोशनी देवी, सोनी देवी, सुमनी देवी, सीता, आशा आदि उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments