Diwali - 500 साल बाद दुर्लभ महासंयोग, इस दीपावली पर बनेंगे पांच राजयोग, लाएंगे बड़े बदलाव !

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष गुरु ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने बताया आठ शुभ योग 12 नवंबर को दीपावली पर बनने वाले हैं | रविवार को अमावस्या दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी | प्रदोष काल में लक्ष्मी जी की पूजा के समय पांच राजयोग बनेंगे, साथ में आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेंगे | इस तरह आठ शुभ योग में दीपावली मनाई जाएगी |

ज्योतिष के अनुसार शनि और रवि पुष्य के साथ अष्ट महायोग का ऐसा दुर्लभ संजोग पिछले 500 साल में नहीं बना | इतने शुभ संयोग होने के कारण यह दीपावली सुख समृद्धि  देने वाली होगी | दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष की शुरुआत होती है | व्यापारियों में पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से नए बही-खाता लेकर कारोबारी नया साल शुरू करने की परंपरा निभाते हैं | 

पांच राजयोग में पहला गजकेसरी, दूसरा उभयचरी, तीसरा काहल, चौथा हर्ष और पांचवा दुर्धरा नाम का राजयोग बनेगा | गजकेसरी से सम्मान और लाभ, हर्ष योग से धन व लाभ संपत्ति और प्रतिष्ठा, काहल योग से स्थिरता और सफलता, उभयचर योग से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है | दुर्धरा योग शांति और सुभिता देता है | 

दो दिन अमावस्या से दीपावली दो दिन होने का भ्रम - कार्तिक महीने की अमावस्या रविवार और सोमवार दोनों दिन होने से दीपावली दो दिन होने का लोगों को भ्रम हो रहा है | अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 2:44 पर शुरू होगी | लक्ष्मी पूजन मुहूर्त प्रदोष काल को माना जाता है | प्रदोष काल 12 नवंबर 2023 को शाम 5:28 से 8:07 तक रहेगा | जिसमें वृषभ स्थिर लग्न 5:39 से 7:33 तक रहेगा | यह समय 1 घंटा 54 मिनट तक रहेगा | इन शुभ सयोग की वजह से दीपावली का महत्व और बढ़ गया है | कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी | 

जिनमें मेष राशि को बहुत लाभ मिलने वाला है | आकस्मिक धन लाभ, आय संपत्ति में तेजी से वृद्धि, पुराने निवेश का लाभ, शेयर बाजार के माध्यम से लाभ, व्यापार में बड़ी डील फाइनल, करियर में तरक्की |

मिथुन राशि किस्मत चमकने वाली है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | व्यापार तेजी से बढ़ेगा नौकरी और करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे | सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे | मेहनत को पहचान मिलेगी | वरिष्ठ आपके कार्यों की सराहना करेंगे | 

मकर राशि शुभ सयोग से धन लाभ होने की संभावना निजी जीवन सुखद, पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे | विदेश से आय कमाने के अवसर प्राप्त होंगे | विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा व्यापार से जुड़े लोग भी इस सहयोग का बंपर लाभ लेंगे | इस समय आपकी बनाई हुई सभी योजनाएं सफल होगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments