गहलोत पर PM मोदी का बड़ा हमला - जनता के सामने जादूगर की नहीं चलेगी कोई ताकत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) राजस्थान के कोटा में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा | इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत को ‘जादूगर’ बताया | प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है | यहां जो जादूगर है, वो चाहे दुनिया भर के जादू कर ले, काला जादू कर ले, लेकिन राजस्थान की जनता के जादू की ताकत के सामने इस जादूगर की कोई ताकत नहीं चलेगी | जादूगर के देखते-देखते 3 दिसंबर को यहां से कांग्रेस छू-मंतर हो जाएगी |

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है | कांग्रेस को लेकर इस तरह का गुस्सा मैंने पहले कभी नहीं देखा | राजस्थान के युवा कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं | राजस्थान की महिलाएं, किसान, व्यापारी, कारोबारी, दुकानदार सब कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं | ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नेतृत्व करने वाले लोग हैं | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के राज में सिर्फ तबाही देखी | कांग्रेस राजस्थान को फिर से बीमारू राज्य बनाना चाहती है |

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी तिजोरी भरने पर ध्यान दे रहे हैं, राजस्थान की जनता को वो लोग भूल गए हैं | तुष्टिकरण की गुलाम कांग्रेस सरकार आतंक परस्तों से डरती है और राजस्थान का भला चाहने वालों पर कार्रवाई करती है | कोटा में पीएफआई का जुलूस निकलता है और कांग्रेस सरकार सोई हुई है | पीएफआई एक आतंकी संगठन है, भारत सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है | प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरमाओं की इस धरा को कांग्रेस ने दंगाइयों का खुला मैदान बना दिया है |

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोटा शिक्षा की भी नगरी है | युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है, देश भर से युवा यहां पढ़ने आते हैं, कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का मतलब क्या होता है | कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है | ऐसी कोई परिक्षा नहीं, ऐसा कोई पेपर नहीं जो कांग्रेस ने बेचा नहीं, कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया है इसलिए राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में अग्रणी है |

इससे पहले अंता में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज कांग्रेस के समर्थन से राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद हैं | झालावाड़ में दलित युवकों के साथ क्या हुआ, वो पूरे देश ने देखा हैं | कांग्रेस सरकार में छबड़ा और गंगधार में जो हुआ था, वो कोई भूल सकता है क्या? दंगाइयों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए था लेकिन छबड़ा दंगो का आरोपी, मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर रेड कार्पेट पर चलता है |

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है, ये भी राजस्थान के लोग भलीभांति जानते हैं | कांग्रेस ने यहां बिजली के बिल कम करने की बात कही थी, लेकिन अब राजस्थान के हजारों भाई बहनों को गहलोत सरकार बिजली बिल की रिकवरी के नोटिस भेज रही है | यही कांग्रेस का दोगलापन और फरेब है |

कांग्रेस में मंत्री हो, विधायक हो सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है | कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है | कांग्रेस सरकार जान-माल और सम्मान की सुरक्षा तक नहीं कर सकती, उस सरकार को एक भी पल रहने का हक नहीं है | हम सबको मिलकर राजस्थान से कांग्रेस की सफाई करनी ही | किसी भी कोने में कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments