Election 2023 - राजस्थान चुनाव के बीच PM मोदी पर खड़गे की विवादित टिप्पणी, कह डाला झूठों का सरदार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। खड़गे ने कहा कि मोदी जी, झूठों के सरदार बन गए हैं। जो बातें हमने नहीं कहीं, वो भी हमारे ऊपर थोप रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को जयपुर में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद यह बात कही। बता दें कि, बीते दिनों पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मूर्खों का सरदार' बताया था।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, ''मोदी जी, झूठों के सरदार बन गए हैं। जो बातें हमने नहीं कहीं, वो भी हमारे ऊपर थोप रहे हैं। मैं मोदी के पिता को क्यों कुछ कहूंगा? मेरी तो खुद की मां और बहन आज से 75 साल पहले जलकर खाक हो गई थीं, सिर्फ मैं और मेरे पिता बचे थे। अब पीएम मोदी झूठ बोल कर मुझे बदनाम कर रहे हैं।'' खड़गे ने कहा कि हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं। अगर कोई पार्टी घोषणापत्र में कही गई बातों का 90 फीसदी काम करती है तो यह राजस्थान और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब मेरी मां-बहनें चूल्हे के सामने बैठ कर फूंकनी से फूंकती हैं और धुंआ आंखों में आता है ये मुझसे देखा नहीं जाता इसलिए मैं फ्री गैस सिलेंडर दूंगा। उन्होंने पहला गैस सिलेंडर फ्री में दिया बाद में उसे बढ़ाते-बढ़ाते 1150 रुपये का कर दिया। अब चुनाव आए जो 200 रुपये कम कर दिया। आपने पहले 450 का सिलेंडर 1150 का कर दिया। इतना पैसा निकालने के बाद आप हमें 200 दे रहे हैं। ये हमें बोलते हैं कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं, फिर वोट लेने के लिए 5 किलो राशन दे रहे हैं इसे क्या कहें?

खड़गे ने कहा कि हमने केंद्र सरकार में रहते हुए मनरेगा, फूड सिक्योरिटी, RTI, एजुकेशन, हेल्थ मिशन जैसी जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया। उसी तरह राजस्थान में गहलोत जी ने नई-नई योजनाएं शुरू की हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि पहले 25 लाख रुपये थी, उसकी राशि को बढ़ाकर अब 50 लाख रुपये तक कर दिया गया है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments