तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइडिंग का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भिंडर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत के दरिया में संचालित श्री आदर्श शारदा एकेडमी उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइडिंग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया | 

इस शिविर के समापन में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप जय हिन्द ने बताया किविद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड से जुड़कर राष्ट्रहित के कार्यों में सेवा देने व देशभक्ति के कार्यों में सेवा देना ही सच्ची सेवा है | राष्ट्र को आवश्यकता होने पर राष्ट्रगीत के लिए स्काउट एंड गाइड भी सीमा पर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं | उन्होंने सभी नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के बारे में जानकारी देते हुए स्काउटिंग का जीवन में क्या महत्व है उस पर अपने विचार विमर्श किए और विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया |

इसी कार्यक्रम में  ग्राम पंचायत शिक्षा अधिकारी राधा कृष्ण चौबीसा ने अपने विद्यार्थी जीवन में अच्छे-अच्छे कार्य करते हुए सेवा भावना से काम करने के लिए प्रेरणा दी | स्थानिक ग्राम पंचायत के सरपंच रामलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की और कुछ क्षेत्र विशेष में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा प्रदान की | कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक प्रमोद कुमार मीणा एवं सुनील माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार ध्वज सम्मान ध्वज फहराने का तरीका और कई प्रकार की स्काउट कार्यक्रमों की जानकारी दी |

विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुतियां दी तथा सभी अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें अनवरत कार्य करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का गुरु मंत्र प्रदान किया | इस मौके पर जिला सचिव मदनलाल वर्मा ने स्काउट एंड गाइड को गाइड को निडर होकर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी तथा गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी प्रदान की |

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदीप जय हिंद, अध्यक्ष राधा कृष्ण जी चौबीसा, विशिष्ट अतिथि रामलाल शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत केदारिया, मदन लाल वर्मा जिला सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, ब्लॉक प्रभारी दिलीप कुमार आमेटा, ओंकार लाल मीणा, रामदास वैष्णव, नानालाल शर्मा, भंवर लाल गाडरी आदि कई अभिभावक उपस्थित रहे | विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें भावेश वैष्णव और अनिल डांगी ने पवन चक्की का मॉडल बनाया उसे अतिथियों ने सराहा और पारितोषिक प्रदान किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments