कांग्रेस नेता डॉक्टर हनुमान बराला के जन्मदिन पर जन आशीर्वाद समारोह आज, ट्रेक्टर रैली व कृषि आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) दी हेल्पिंग सोसायटी के संरक्षक एवं चौमूं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता डॉ.हनुमान बराला के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामजिक कार्यकर्ताओं व मित्रमंडली के द्वारा आज शहर के राधास्वामी बाग तिराहा, चौमूं बायपास जयपुर रोड पर जन आशीर्वाद समारोह मनाया जाएगा। 

सुबह​ 10 बजे से शुरू होने वाले जन आशीर्वाद समारोह को लेकर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में जनून देखने को मिल रहा है। समारोह के तहत कबड्डी सीजन-2 का इनोग्रेशन किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के भविष्य को लेकर विशेष युवा संवाद, अंगदान महादान के लिए पंजीयन, क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्रवासियों से संवाद, जल संकट को लेकर विशेष संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पद्मश्री गुलाबो सपेरा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रहेगी। 

डॉ.बराला जन्मदिन की शुरुआत माता-पिता को वंदन कर करेंगे। ग्राम कचोलिया पहुंच लोगों से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद हाडोता स्थित अंजनी हनुमान मंदिर से ट्रेक्टरों से रैली निकाली जाएगी जो अग्निशमन केन्द्र, आमलिया, रींगस रोड, सामोद ​रोड तिराहे, बस स्टैण्ड, थाना मोड, जयपुर रोड, राधास्वामी बाग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। जिसमें किसान व खेती से संबंधित झां​कियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

इधर डॉ.हनुमान बराला ने आमजन को अपना कार्यक्रम समझते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जन आशीर्वाद समारोह में पहुंचने की अपील की है। वहीं समारोह को लेकर बुधवार शाम डॉ.बराला ने लोगों से जनसंपर्क कर निमंत्रण भी दिया। समारोह की तैयारियों को लेकर डॉ.हनुमान बराला ने बुधवार शाम कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को समारोह के सफल आयोजन को लेकर अपनी जिम्मेदारी दी। इस जन आशीर्वाद समारोह में 40 हजार से ज्यादा क्षेत्रवासी शामिल होंगे। बैठक में जन आशीर्वाद समारोह आयोजन समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments