बाबा अमरनाथ कावडिया संघ द्वारा 21 अगस्त को निकाली जाएगी शहर से पैदल कावड़ यात्रा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ द्वारा प्रतिवर्ष श्रीमालेश्वर नाथ महादेव मंदिर महार कला से चौमूं तक निकाले जाने वाली कावड़ यात्रा में इस बार 101 महिलाओं के साथ 670 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कावड़ यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत भी होगा।


बाबा अमरनाथ कावडिया संघ अध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी ने बताया कि बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ द्वारा 20 अगस्त को शाम 4.30 बजे चौमूं चौपड़ से रवाना होकर मालेश्वर मंदिर महार कला के लिए प्रस्थान करेगी। वहां पर रात्रि कालीन प्रसादी के पश्चात भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। 21 अगस्त को सवेरे 4.15 बजे आरती के बाद कावडियो की पैदल यात्रा रवाना होकर महार कला से सामोद, बंदोल, निमड़ी, बाईपास, पक्का बंधा, बस स्टैंड, थाना चौराहा, धोली मंडी, सुभाष सर्किल, नया बाजार, चौपड, सदर बाजार होते हुए बापू बाजार स्थित श्रीमदन मोहनजी मंदिर शिवालय पर जलाभिषेक और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 

बाबा अमरनाथ कांवडिया संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कावड़ यात्रा के लिए जनसंपर्क कर 670 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है और यात्रा के लिए 1100 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। कावड़ यात्रा में जयपुर का जिया बैंड, अजमेर का बैंड, भगवान शिव पार्वती की झांकी व अन्य झांकियां, रूद्र पाठ करते हुए 11 विद्वानों की टोली, झांझ डमरू दल, 101 महिला कावडियो का दल, सुरक्षा व्यवस्था में कावड़ संघ के वॉलिंटियर्स के अलावा चौमूं क्षेत्र के सभी फिटनेस सेंटर के 50 वॉलिंटियर्स का दल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का दल आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सामाजिक, व्यापारिक संस्थान, राजनीतिक और  गैर राजनीतिक संगठनों आदि से संपर्क किया गया है। कावड़ यात्रा का स्वागत नगर के सभी प्रमुख चौराहों व विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments