जयपुर में 543 व जयपुर ग्रामीण जिले में 1470 मोबाइल फोन का इन केन्द्रों पर हुआ वितरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। योजना के तहत शनिवार को जयपुर जिले में कुल 543 एवं जयपुर ग्रामीण जिले में कुल 1470 पात्र लाभार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत अब तक जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले में कुल 3 हजार 359 स्मार्ट फोन का वितरण किया जा चुका है।


टोल फ्री नम्बर 181 पर मिलेगी योजना की पूरी जानकारी-

कलक्टर राजपुरोहित ने बताया कि योजना की संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्थान संपर्क सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी के जन आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं और अगर लाभार्थी के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह कैम्प में उपलब्ध टैबलेट के माध्यम से अपना जनाधार ई वॉलेट में पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और रविवार को अवकाश-
कलक्टर  राजपुरोहित ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं रविवार के अलावा जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले के सभी 22 शिविरों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक शिविर में 200-200 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। किस लाभार्थी को किस दिन किस समय किस शिविर में आना है इसकी सूचना लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कॉल एवं मैसेज द्वारा दी जाएगी।

जयपुर में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे हैं शिविर-
शिविर आयोजन क्षेत्र, शिविर आयोजन का स्थान-
नगर निगम हैरिटेज चौगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार, जयपुर
नगर निगम हैरिटेज सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल, जयपुर
नगर निगम हैरिटेज महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क, जयपुर
नगर निगम हैरिटेज अम्बेडकर भवन, रोटरी सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर
नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर, जयपुर
नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर, जयपुर

जयपुर ग्रामीण में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे हैं शिविर
केन्द्र स्थल शिविर आयोजन का स्थान-
आमेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लबाना
बस्सी पंचायत समिति, बस्सी
चाकसू बैठक भवन, पंचायत समिति, चाकसू
गोवन्दिगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय, चौमूं रेलवे स्टेशन
जालसू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा डाबड़ी
जमवारामगढ़ नया ग्राम पंचायत भवन, जमवारामगढ़
झोटवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालवाड़
जोबनेर एसकेएन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोबनेर
सांभर शहीद भगवान सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्योद, सांभरलेक
सांगानेर राजीव गांधी सेवा केन्द्र, मुहाना
शाहपुरा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
आंधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंधी
किशनगढ़-रेनवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचकोड़िया
कोटखावदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटखावदा
माधोराजपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोधोराजपुरा
तुंगा तहसील परिसर, तुंगा

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments