स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में घीनोई में आज होगा सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे में स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में घिनोई में सम्मान समारोह आज शनिवार को आयोजित होगा। सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि "आपका सम्मान हमारा स्वाभिमान"थीम को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 

डॉ. श्रवण बराला ने कहा कि ग्राम पंचायत घिनोई, विमलपुरा और डोला का बास का सम्मान समारोह श्री श्री 1008 माधवदास महाराज का आश्रम घिनौई में रखा गया है। वर्ष 2022-23 सरकारी सेवा में चयनित, भारतीय सैनिक एवं पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, सत्र 2022-23 में 10 वीं ,12 वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांको से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थी,जिला,राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट विजेता खिलाड़ी, एंट्रेंस एग्जाम में चयनित मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ एवं समकक्ष एग्जाम में चयनित विद्यार्थी, किसी विशेष सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो से राज्य,राष्ट्रीय स्तरीय सम्मानित, स्थानीय स्तर पर विशेष सेवा कार्यों से मानव हितार्थ सेवाभावी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 

डॉ श्रवण बराला ने बताया कि सम्मान समारोह में नदी से नदी जोड़ो एवं बीसलपुर पेयजल सिंचाई आपूर्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments