राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में की समाचार पत्र वितरकों के लिए घोषणा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पहली बार राज्य के सभी समाचार पत्र वितरकों के लिए घोषणा की है जो कि मानवता को ध्यान में रखते हुए जरूरी थी |

प्रदेश अध्यक्ष किशोर तक ने बताया कि देश में राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने इतनी गहराई में उतरकर समाचार पत्र वितरकों के बारे में सोचा, जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियों को तो 75 वर्षों में शायद समय ही नहीं मिला | इन सब के बारे में सोचने का | यह समाचार पत्र वितरक बंधु हर सुबह 5 बजे हमारे घर अखबार डालकर हमें देश-विदेश और हमारे समाज ,शहर ,गांव से हमें सदैव जोड़कर रखते हैं | सर्दी हो या गर्मी हो या बरसात या फिर बीमारी हो वह हम सब की बहुत सेवा करते हैं | सोचिए यदि एक दिन भी सुबह का अखबार नहीं आता है तो हमें लगता है हमारा तो दिन ही शुरू नहीं हुआ और यह तभी संभव है जब हमारे सभी होकर भाइयों को अधिक से अधिक लाभ हो | उनके खर्चों में कटौती और उसके लिए अलग से एक पैकेज बनाया जाए |

समाचार पत्र वितरकबंधु विगत 75 वर्षों से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से परेशान हो रहे हैं | उनकी परेशानों को दूर करने के लिए ही राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में उन सभी समाचार पत्र समाचार पत्र वितरकों बारे में निम्नलिखित घोषणा की है |

1. सभी होकर्स का निशुल्क बीमा किया जाएगा |

2. सभी होकर को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी |

3. सभी होकर को बारिश से बचने के लिए बरसाती, सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े दिए जाएंगे |
4. सभी को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन शुरू की जाएगी |

5. सभी होकर को फ्री मोबाइल दिया जाएगा |

6. सभी होकर्स को हाउसिंग बोर्ड के मकान किस्तों में उपलब्ध कराए जाएंगे |

7.  सभी होकर्स को 2 लाख की लिमिट का क्रेडिट कार्ड सरकारी गारंटी पर दिया जाएगा |

8. सभी होकर्स के बैंक ऋण माफ किए जाएंगे |

9. सभी होकर्स को सुबह 4 बजे चाय बिस्किट फ्री उपलब्ध कराया जाएगा और उसके पैसे सीधे खाते में जमा होंगे |

10. होकर्स के लिए डिपो पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि सर्दी, गर्मी और बारिश के दौरान आने वाले मौसम में अखबार और मैग्जीन को सुरक्षित रखा जा सकेगा |

11 राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने सभी को कहा है कि सारे व्यापारी भाई, छोटे हो या बड़े अपने हितों के लिए सभी एक होकार आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी को ही समर्थन दें | अगर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की सरकार बनती है तो यह सारी घोषणा तुरंत पूरी होगी ऐसा आश्वासन दिया जाता है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments