जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुरलीधर यादव ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खातोलाई में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की । विद्यालय में प्रवेशोत्सव, मिड डे मील व अन्नपूर्णा दूध योजना की समीक्षा की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद नारायण पारीक ने कहा कि राज्य में छात्रों को सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की सुविधा के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय योजना शुरू की गई है | जिससे छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
सीबीईओ एम.डी.यादव ने कहा कि इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का कैडर बनाने और अंग्रेजी माध्यम के अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है | सभी लोगों को आश्वस्त किया कि आगामी समय में महात्मा गांधी विद्यालय के सभी पद संविदा शिक्षकों एवं साक्षात्कार के उपरांत योग्य शिक्षकों के द्वारा भर दिए जाएंगे | अतः विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश दिला कर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं तभी ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का पूरा लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर जुगल किशोर शर्मा, महेश कानव, सूरजमल कानव, दीपचंद शर्मा, रामचंद्र गुर्जर, श्रवन कुमार मीणा, कालूराम यादव, सीताराम सैनी, सुमित्रा कानवा, रामस्वरूप योगी उपस्थित रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments