एनएचएआई के अधिकारियों ने जिला स्तरीय बैठक में शीघ्र अंडरपास बनाने का दिया भरोसा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) शहर के करंट बालाजी चौराहे पर आएदिन होने वाले हादसों और मौतों की रोकथाम को लेकर जन संघर्ष समिति के प्रयासों से नेशनल हाईवे के इस चौराहे पर अंडरपास बनाने पर सहमति बनी है। जिला परिषद सभागार में सांसद हनुमान बेनिवाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे अथोरिटी सम्बंधी अधिकारियों की बैठक में जन संघर्ष समिति लाडनूं के ज्ञापन को लेकर उस पर विचार किया गया। 


ज्ञापन में इस खतरनाक एक्सीडेंट जोन बने चौराहे की समस्या के स्थाई समाधान की मांग करते हुए इसके लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें एक सुझाव चौराहे के स्थान पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था। एनएचएआई के अधिकारियों ने इस समस्या के हल के लिए अंडरपास बनाने को उचित माना। इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भी अपना पक्ष रखा। अंत में बैठक में लाडनूं के करंट बालाजी चैराहे पर अंडरपास बनाने पर सहमति बनी और इसे बैठक के प्रस्ताव में शामिल किया गया। सांसद हनुमान बेनिवाल ने जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को बैठक में आश्वस्त किया कि यह प्रस्ताव पारित हो चुका है और अब शीघ्र ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान संभव हो सके।

गौरतलब है कि गत 4 जुलाई को जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, मंत्री देवाराम पटेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ा, उमेश पीपावत, सहमंत्री पार्षद सुमित्रा आर्य, कोषाध्यक्ष अनिल पिलानिया, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर आदि ने सांसद हनुमान बेनिवाल को ज्ञापन देकर इस समस्या के बारे में विस्तार से अवगत करवाया था, तब उन्होंने इसे जिला स्तरीय सड़क सम्बंधी बैठक में रखने और प्रतिनिधियों को उपस्थित होने के लिए कहा था। अब गुरूवार को हुई बैठक में इस सम्बंध में निर्णय लेने से जन संघर्ष समिति का राहत का आभास हुआ है। 

इस बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई, रिडकोर, आरएसआरडीसी के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता आदि के साथ जिले भर के अन्य इंजीनियर भी सम्मिलित हुए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले भर सड़कों के हालात और नए कामों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और जगह-जगह से मिल रही शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। बैठक में सभी अभियंताओं-अधिकारियों को हिदायत दी गई कि काम शीघ्रतापूर्वक ओर पूर्ण गुणवतापूर्वक होना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। एनएचएआई के अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर अधूरे पड़े दोनों ब्रिज के कार्यों में तेजी से कार्य करने के लिए भी सांसद बेनिवाल ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments